Jamshedpur : बर्मामाइंस ट्यूब डिवीजन पार्किंग से बाइक चोरी, पुलिस जांच में जुटी

  • पीड़ित राजकुमार शर्मा ने की थाने में शिकायत, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
  • सीसीटीवी कैमरों के सहारे पुलिस जुटी बाइक चोरों की तलाश में

जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के ट्यूब डिवीजन पार्किंग एरिया से बाइक चोरी का मामला सामने आया है। यह बाइक टेल्को थाना क्षेत्र के बजरंगी बगान निवासी राजकुमार शर्मा की थी। जानकारी के अनुसार, 6 सितंबर की दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे के बीच उनकी बाइक चोरी हो गई। जब वे पार्किंग से बाइक लेने पहुंचे, तो देखा कि जहां वाहन खड़ा किया था, वहां से वह गायब है। इसके बाद उन्होंने पार्किंग ठेकेदार से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। घटना के बाद उन्होंने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गुरुनानक स्कूल साकची में डालसा ने किया कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन

पार्किंग स्टैंड से गायब हुई बाइक, मालिक को नहीं मिला कोई सुराग

पीड़ित ने छह दिनों तक अपनी बाइक की खोजबीन की, लेकिन असफल रहे। अंततः वे बर्मामाइंस थाने पहुंचे और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर बाइक बरामद की जाएगी।

Spread the love

Related Posts

Jhargram : झाड़ग्राम में नयाग्राम पुलिस ने 65 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

सीमावर्ती इलाके में सक्रिय अभियान से मादक पदार्थ तस्करी पर बड़ी सफलता झाड़ग्राम पुलिस की लगातार कार्रवाई से सीमावर्ती इलाके में हड़कंप झाड़ग्राम : सीमावर्ती इलाके में गांजा तस्करी के…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई चोरी कांड का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, एक करोड़ के जेवरात बरामद

सेवा सदन अस्पताल के पास हुई थी बड़ी चोरी, सीसीटीवी और डॉग स्क्वायड से मिली सफलता जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत एमई स्कूल रोड स्थित सेवा सदन अस्पताल के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *