Jhargram: प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों से मारपीट, भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

झाड़ग्राम:  झाड़ग्राम जिले के जामबोनी प्रखंड अंतर्गत रानिपाल प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब कक्षा संचालन के दौरान भाजपा कार्यकर्ता प्रेमजीत मांडी स्कूल परिसर में घुस आया. उसने प्रधानाध्यापक और एक सहायक शिक्षक के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की कोशिश की और जान से मारने की धमकी दी. यह पूरी घटना छात्रों के सामने घटी जिससे बच्चों में भय का माहौल फैल गया.

लंबे समय से कर रहा था उत्पात
शिक्षकों के अनुसार प्रेमजीत मांडी पहले भी कई बार बिना वजह स्कूल आकर हंगामा कर चुका है. लेकिन इस बार स्थिति गंभीर हो गई. घटना के बाद पीड़ित शिक्षकों ने जामबोनी थाने में लिखित शिकायत दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.

इस घटना ने राजनीतिक रूप ले लिया है. भाजपा की ओर से दावा किया गया है कि शिक्षक बच्चों को नजरअंदाज कर मोबाइल में व्यस्त थे जबकि बच्चे कुएं के पास खेल रहे थे. पार्टी का आरोप है कि इस मुद्दे को जानबूझकर राजनीतिक रंग दिया जा रहा है.

झाड़ग्राम जिला प्राथमिक शिक्षा परिषद (DPSC) के अध्यक्ष जॉयदीप होता ने स्पष्ट किया कि यह राजनीतिक मामला नहीं है. उन्होंने कहा, “विद्यालय में जबरन घुसकर शिक्षकों से दुर्व्यवहार अत्यंत निंदनीय है. इस मामले में उचित कानूनी जांच की जाएगी.”

जामबनी थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की गई है और जांच तेजी से चल रही है. स्कूलों में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सतर्कता बढ़ाई जा रही है.

 

इसे भी पढ़ें :  मुंबई ट्रेन ब्लास्ट : बरी हुए अब्दुल शेख ने की दोबारा जांच की मांग, कहा-SIT का गठन करे सरकार

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : जनजातीय समुदाय के अधिकारों की रक्षा सरकार की जिम्मेदारी : शुभेंदु अधिकारी

जनजातीय गौरव दिवस पर मुख्यमंत्री की बेल पहाड़ी में सभा झाड़ग्राम : जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर रविवार को झाड़ग्राम जिले के बेलपहाड़ी स्थित साहाड़ी फुटबॉल मैदान में आयोजित…

Spread the love

Kharagpur : ब्रेक बाइंडिंग देखकर गेटमैन ने दिखाई सूझबूझ, संभावित रेल हादसा टला

खड़गपुर : ट्रेन में तकनीकी गड़बड़ी को समय रहते पहचानकर सतर्कता दिखाने वाले दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल के एक गेटमैन को मंगलवार को सम्मानित किया गया। अमरदा रोड…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time