Jamshedpur: ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ पर राष्ट्रीय बैठक में शामिल हुए भाजयुमो प्रदेश मंत्री अमित अग्रवाल

जमशेदपुर:  भाजपा युवा मोर्चा के झारखंड प्रदेश मंत्री अमित अग्रवाल ने दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ विषयक राष्ट्रीय बैठक में हिस्सा लिया। इस अहम बैठक में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल और भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

बैठक में ‘एक देश, एक चुनाव’ की अवधारणा और इसके लाभों पर गंभीर चर्चा हुई। इस विचार का मकसद चुनाव प्रणाली को अधिक पारदर्शी, किफायती और समयबद्ध बनाना है ताकि शासन व्यवस्था पर बार-बार चुनावों का दबाव न पड़े और देश के विकास कार्यों में गति लाई जा सके।

प्रदेश मंत्री अमित अग्रवाल ने कहा, “वन नेशन वन इलेक्शन एक दूरदर्शी पहल है। इससे न सिर्फ देश की एकता और अखंडता को बल मिलेगा, बल्कि चुनावी खर्च और समय की भी बचत होगी। यह लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा।”

बैठक में नेताओं ने इस पहल के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और इसके सफल क्रियान्वयन की रणनीतियों पर विचार किया। सभी उपस्थितों ने इस विचार का समर्थन करते हुए इसे भारत के भविष्य के लिए एक जरूरी कदम बताया।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: टाटा स्टील न्यू बार मिल के मजदूरों का फूटा गुस्सा, फुल एंड फाइनल सेटलमेंट की उठी मांग


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : जगन्नाथपुर में मिश्रा कप प्रीमियर लीग का भव्य समापन: रोमांचक फाइनल में फेको घाट को हराकर ब्रदर 11 बना विजेता

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के जगन्नाथपुर स्थित मां रंकिणी मैदान में आयोजित मिश्रा कप प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार को भारी भीड़ और चौके-छक्कों की गूंज के बीच…

Spread the love

Jadugora : यूसीआईएल के स्थापना का 60 वर्ष पूरा, डायमंड जुबली पर कंपनी के विस्तारीकरण व निवेश पर हुई चर्चा

आंध्र प्रदेश के कन्ननम पल्ली, जादूगोड़ा के बगुला साईं में खुलेगी नई माइंस : डॉ कंचम आनंद राव जादूगोड़ा : यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसिल)  के 60 साल के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time