Bokaro: बोरिंग से पानी की जगह निकली आग की लपटें, ग्रामीणों में डर – क्षेत्र सील

बोकारो: बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड अंतर्गत लटखुटा गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक खेत में पानी के लिए कराए जा रहे बोरिंग से अचानक आग की लपटें निकलने लगीं. यह घटना आईएल थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया.

ग्रामीणों की सूचना पर प्रशासन, फायर ब्रिगेड और अंततः ओएनजीसी (ONGC) की टीम मौके पर पहुंची. प्रारंभ में आग पर काबू नहीं पाया जा सका, लेकिन ओएनजीसी विशेषज्ञों की मदद से स्थिति नियंत्रित की जा सकी.

स्थानीय सूत्रों और विशेषज्ञों के अनुसार, लटखुटा क्षेत्र में प्राकृतिक गैस और तेल का भंडार होने की संभावना पहले भी जताई जा चुकी है. अक्सर इस इलाके में खेतों या बोरिंग के दौरान आग की घटनाएं सामने आती रही हैं. इस बार की घटना ने प्रशासन और स्थानीय जनता दोनों को एक बार फिर सचेत कर दिया है.

घटना की सूचना मिलते ही गोमिया के बीडीओ व अंचल अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे. जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर इलाके को सील कर दिया और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का निर्देश दिया.

बेरमो एसडीएम ने पुष्टि की कि यह घटना मंगलवार देर शाम की है और फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है. उन्होंने यह भी बताया कि जांच के बाद ही विस्तृत जानकारी दी जा सकेगी.

हालांकि घटनास्थल पर मौजूद अधिकारी कैमरे के सामने कुछ भी कहने से बचते रहे. दूसरी ओर, ग्रामीणों में भय और चिंता का माहौल व्याप्त है. प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और यदि आवश्यकता पड़ी तो आगे वैज्ञानिक सर्वेक्षण कराया जाएगा.

 

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: दिल्ली में बाबूलाल मरांडी और हेमंत सोरेन की शिष्टाचार भेंट, शिबू सोरेन के स्वास्थ्य पर हुई चर्चा

Spread the love

Related Posts

Bahragora : प्रशासनिक अनदेखी से सुलग रहा खांडामौदा, हादसों के बाद भी नहीं जागी NHAI, ग्रामीणों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

बहरागोड़ा : बरसोल थाना अंतर्गत खांडामौदा चौक पर हुए हृदयविदारक सड़क हादसे के पांच दिन बीत जाने के उपरांत भी प्रशासन और एनएचएआई (NHAI) की कुंभकर्णी नींद नहीं खुली है,…

Spread the love

Bahragora : जर्जर पुलिया के कारण राजमिस्त्री की मौत, परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचीं चंपाई सोरेन की पुत्री दुखनी सोरेन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के बनियाकुंदर में बीते गुरुवार की रात एक जर्जर पुलिया से गिरकर राजमिस्त्री जादूनाथ सोरेन की दर्दनाक मौत हो गई, जिसके बाद रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time