जमशेदपुरः क बागबेड़ा थाना अंतर्गत भिखारी मैदान में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई. आग ने धीरे धीरे मैदान में बनी दुकानों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया. आग की लपटें इतनी ऊंची उठ रही थी कि उसे दूर से देखा जा सकता था. स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया पर आग बढ़ती ही जा रही है. घटना की सूचना झारखंड अग्निशमन विभाग की दी गई है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. थोड़ी देर में 2 दमकल भी आ गया. काफी मशकत के आग पर काबू पाया गया. आग कैसे लगी इसका पता अभी नहीं चल पाया है. इस आगजनी में लगभग 25 दुकाने जल गई है. यह दुकाने रेलवे की जमीन पर बनी हुई थी. पुलिस जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़ेः Bihar: आपराधियों ने खेली खूनी होली, ताबड़तोड़ फायरिंग में एक की मौत
There is no ads to display, Please add some



















































