Jamshedpur: जिले में स्तनपान सप्ताह शुरु, उपायुक्त की अपील – “माताओं को करें प्रेरित, शिशु को दें जीवन का पहला अमृत”

जमशेदपुर:  पूर्वी सिंहभूम जिले में 1 से 7 अगस्त तक ‘विश्व स्तनपान सप्ताह’ मनाया जा रहा है. इस अभियान का उद्देश्य नवजात शिशुओं को बेहतर पोषण, स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य की ओर अग्रसर करना है. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिले के सभी शहरी और ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक भवनों और आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से स्तनपान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और माताओं को जागरूक करने का निर्देश दिया है.

उपायुक्त ने कहा कि यह सप्ताह मातृ-शिशु स्वास्थ्य के लिए जनभागीदारी और समझ का अवसर है. उन्होंने कहा, “स्तनपान किसी नवजात के लिए जीवन रक्षा का पहला कदम है. जन्म के पहले घंटे में मां का दूध पिलाने से बच्चे को न केवल संपूर्ण पोषण मिलता है, बल्कि उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है.” उपायुक्त ने अपील की कि समाज, अभिभावक और समुदाय मिलकर इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं, ताकि हर शिशु को स्वस्थ बचपन की शुरुआत मिल सके.

जागरूकता ही सुरक्षा की नींव
जिला जनसंपर्क विभाग के अनुसार, पूरे सप्ताह विभिन्न स्वास्थ्य इकाइयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. माताओं और अभिभावकों को स्तनपान के महत्व से अवगत कराया जा रहा है.सप्ताह भर चलने वाले इस अभियान का लक्ष्य है– हर घर तक यह संदेश पहुंचे कि स्तनपान न केवल एक कर्तव्य है, बल्कि यह नवजात जीवन की सबसे पहली जरूरत है.

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: बाथरूम में गिरने से शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत नाजुक, एयर एंबुलेंस से दिल्ली रेफर

Spread the love

Related Posts

Seraikela : जुनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम ओडिशा के लिए हुई रवाना 

सरायकेला : खो- खो इंडिया के द्वारा आयोजित जूनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम टाटानगर रेलवे स्टेशन से ढेंकनाल,आठगढ़ , कटक के…

Spread the love

Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर

Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन एवं आरके सिंह फैंस क्लब के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time