Budget 2025: मिडिल क्लास, सीनियर सिटीजन्स और किसानों को बड़ी राहत, बिहार को मिला खास तोहफा, देखिए पूरा बजट

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 में टीडीएस प्रक्रिया को सरल बनाने और सीनियर सिटीजन्स के लिए टैक्स छूट को दोगुना करने की घोषणा की है. अब ब्याज पर 50,000 रुपये की छूट को बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दिया गया है. इसके अलावा, टीडीएस-टीसीएस में भी कमी की जाएगी

जीवन रक्षक दवाएं और इलेक्ट्रॉनिक्स होंगे सस्ते

सरकार ने 36 जीवन रक्षक दवाओं पर टैक्स पूरी तरह खत्म करने की घोषणा की है. कैंसर उपचार की दवाएं सस्ती होंगी, और सभी सरकारी अस्पतालों में कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे.

 

इसके अलावा, LED, LCD और लिथियम आयन बैटरी सस्ती होंगी, जिससे इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) और मोबाइल की बैटरियों के दाम घटेंगे.

 

नए उद्यमियों के लिए सरकार की सौगात

पहली बार अपना उद्यम शुरू करने वाली 5 लाख महिलाओं, अनुसूचित जाति और जनजाति के उद्यमियों को सरकार 2 करोड़ रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराएगी. इसके साथ ही, बिहार में राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान की स्थापना की जाएगी.

 

बिहार के लिए बड़े ऐलान

बिहार की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे की सुविधा देने की घोषणा की है. साथ ही, पटना एयरपोर्ट के विस्तार और मिथिलांचल की पश्चिमी लागत नहर परियोजना को भी इस बजट में शामिल किया गया है.

 

बिहार में मखाना बोर्ड की स्थापना का भी ऐलान किया गया है, जिससे मखाना उत्पादन, प्रसंस्करण और विपणन को बढ़ावा मिलेगा. इसके अलावा, IIT पटना के विस्तार की भी घोषणा की गई है.

 

स्टार्टअप्स और MSME के लिए फंडिंग

स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए 10,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त फंड जारी किया गया है. MSME सेक्टर के लिए भी लोन की सीमा 10 करोड़ रुपये कर दी गई है.

 

किसानों के लिए बड़े फैसले

प्रधानमंत्री धनधान्य योजना के तहत 1.7 करोड़ किसानों को सीधा लाभ मिलेगा.
किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर दी गई है.
100 जिलों में धनधान्य योजना की शुरुआत होगी.

 

ग्रामीण भारत में रोजगार बढ़ाने पर जोर

सरकार का लक्ष्य ग्रामीण भारत में रोजगार के अवसर बढ़ाना है. स्वास्थ्य और रोजगार पर विशेष ध्यान देते हुए सरकार ने खाद्य क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर जोर देने की बात कही है.

 

मिडिल क्लास के लिए राहत: 12 लाख तक कोई टैक्स नहीं

इस बजट में मिडिल क्लास को बड़ी राहत देते हुए 12 लाख रुपये तक की वार्षिक आय पर टैक्स माफ कर दिया गया है.
12 से 16 लाख रुपये तक की आय पर – 15% टैक्स
16 से 20 लाख रुपये तक की आय पर – 20% टैक्स
20 से 24 लाख रुपये तक की आय पर – 25% टैक्स (नया स्लैब)
24 से 30 लाख रुपये तक की आय पर – 30% टैक्स

तेज़ी से बढ़ रही भारतीय अर्थव्यवस्था

वित्त मंत्री ने संसद में बजट पेश करते हुए कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन रही है. पिछले 10 वर्षों में किए गए सुधारों ने भारत को वैश्विक निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना दिया है.

 

विपक्ष का वॉकआउट

बजट भाषण के दौरान विपक्ष ने लोकसभा से वॉकआउट कर दिया. विपक्ष ने बजट को जनविरोधी बताया, हालांकि सरकार ने इसे आर्थिक विकास को गति देने वाला बजट करार दिया है.

 

राष्ट्रपति ने खिलाई ‘दही-चीनी’

बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पारंपरिक तौर पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को दही-चीनी खिलाकर शुभकामनाएं दीं. यह उनका लगातार आठवां बजट है.

 

इसे भी पढ़ें: Budget 2025: आम जनता को राहत, टैक्स स्लैब में बड़ा बदलाव, अब 12 लाख तक की आय पर नहीं लगेगा टैक्स!

 

 

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : झारखंड में रेलवे का बजट 16 गुना बढ़कर ₹7,500 करोड़ हुआ, ₹75 हजार करोड़ की परियोजनाओं पर काम जारी

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राज्य के 57 स्टेशनों का हो रहा पुनर्विकास, हावड़ा-खड़गपुर-चाकुलिया-टाटानगर रेलखंड पर चार लाइन विस्तार का कार्य जारी जमशेदपुर : झारखंड में रेलवे के विकास…

Spread the love

BIG NEWS : चक्रवात के खतरे को देखते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रायरंगपुर दौरा हो सकता है स्थगित

28 और 29 अक्टूबर को प्रस्तावित था कार्यक्रम, 4 नवंबर को आयोजन की संभावना; राष्ट्रपति कार्यालय के आधिकारिक आदेश का इंतजार जमशेदपुर : चक्रवात की आशंका को देखते हुए राष्ट्रपति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time