Budget 2025: आम जनता को राहत, टैक्स स्लैब में बड़ा बदलाव, अब 12 लाख तक की आय पर नहीं लगेगा टैक्स!

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 में मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देते हुए इनकम टैक्स में बड़ा बदलाव किया है. अब 12 लाख रुपये तक की वार्षिक आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा. इस फैसले से देश के लाखों करदाताओं को सीधा लाभ मिलेगा. लंबे समय से आम जनता टैक्स छूट की सीमा बढ़ाने की मांग कर रही थी, जिसे अब सरकार ने स्वीकार कर लिया है.

 

जानिए नया टैक्स ढांचा

बजट में नए टैक्स स्लैब की घोषणा की गई है, जिससे विभिन्न आय वर्ग के लोगों को राहत मिलेगी.

12 से 16 लाख रुपये तक की आय पर – 15% टैक्स
16 से 20 लाख रुपये तक की आय पर – 20% टैक्स
20 से 24 लाख रुपये तक की आय पर – 25% टैक्स (नया स्लैब)
24 से 30 लाख रुपये तक की आय पर – 30% टैक्स

 

करदाताओं को होगी बड़ी बचत

इस नई व्यवस्था से टैक्सपेयर्स को हर साल लाखों रुपये की बचत होगी.
12 लाख रुपये तक की आय पर – 80,000 रुपये की बचत
18 लाख रुपये की आय पर – 70,000 रुपये की बचत
25 लाख रुपये की आय पर – 1,10,000 रुपये की बचत

 

किसे होगा सबसे ज्यादा फायदा?

इस नए टैक्स ढांचे से मध्यमवर्गीय परिवारों और नौकरीपेशा लोगों को सबसे अधिक राहत मिलेगी. इससे उनकी खर्च करने की क्षमता बढ़ेगी, जिससे अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा.

सरकार के इस फैसले को आम जनता के हित में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे लाखों लोगों की टैक्स देनदारी घटेगी और उनकी आय का बड़ा हिस्सा बचत और निवेश में जा सकेगा.

 

इसे भी पढ़ें: Jharkhand: अबुआ आवास योजना के तहत लाभार्थी-स्तरीय जियो-टैग प्रणाली की शुरुआत, जानिए कैसे मिलेगा समय पर भुगतान?

 

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : पोटका में एआईकेकेएमएस ने चलाया बाढ़ राहत कोष संग्रह अभियान

पोटका : ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी की ओर से गुरुवार को पोटका, जादूगोड़ा में बाढ़ राहत कोष संग्रह अभियान चलाया गया। संगठन ने बताया…

Spread the love

Jamshedpur : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के झारखंड प्रदेश में संगठन के विस्तार, प्रदेश संगठन मंत्री बने राजेश पसारी

जमशेदपुर : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के झारखंड प्रदेश में संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण को लेकर चांडिल निवासी राजेश पसारी को झारखंड प्रदेश अग्रवाल सम्मेलन का प्रदेश संगठन मंत्री…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time