RIMS में चाय पीने के बाद जूनियर डॉक्टर ICU में, कैंटिन सील, तीन हिरासत में

रांची : रिम्स में  पीजी फर्स्ट ईयर की एक जूनियर डॉक्टर की तबीयत चाय पीने के बाद अचानक बिगड़ गई। गंभीर हालत में उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है जहां वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर है। डॉक्टरों के अनुसार मामला प्वाइजनिंग (जहर) का लग रहा है।

जानकारी के अनुसार गायनीक विभाग में ड्यूटी कर रहे 10 जूनियर डॉक्टरों ने ग्राउंड फ्लोर स्थित एक कैंटिन से चाय मंगाई थी। थरमस में लाई गई चाय से बदबू आने के कारण अधिकांश डॉक्टरों ने उसे पीने से इनकार कर दिया लेकिन एक छात्रा ने चाय पी ली। इसके कुछ देर बाद ही उसकी हालत बिगड़ गई और उसे सेंट्रल इमरजेंसी से होते हुए आईसीयू में शिफ्ट किया गया।

घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कैंटिन को सील कर दिया और तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। साथ ही थरमस को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। टॉक्सिकोलॉजी विभाग ने छात्रा के ब्लड, गैस्ट्रिक व अन्य सैंपल जांच के लिए लिए हैं। रिपोर्ट आने का इंतजार है।

रिम्स प्रबंधन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। कमेटी मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. बी. कुमार की अध्यक्षता में जांच करेगी।

फिलहाल छात्रा की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है और हर पहलू पर जांच जारी है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर छानबीन कर रही है जिसमें रैगिंग, बाहरी-भीतरी विवाद और जानबूझकर जहर देने की आशंका भी शामिल है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : Ranchi: रांची में पकड़ा गया नकली नोटों का बड़ा खेल, 68.5 लाख की जाली करेंसी जब्त


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Muri : मुरी की रिया पाठक ने जीता ‘मिस ईस्ट जोन’ का खिताब, क्षेत्र में खुशी की लहर

मुरी : रांची के कांके स्थित मीडोज बैंक्वेट में महाबली एंटरटेनमेंट की ओर से ‘मिस्टर एंड मिसेस ईस्ट जोन’ फैशन एवं शूटिंग इवेंट का आयोजन किया गया। इस फैशन शो…

Spread the love

Muri : मुरी से दो अज्ञात व्यक्ति ले उड़े बेलोनो कार, कार मालिक ने पुलिस से बरामदगी की लगायी गुहार

मुरी : मुरी स्टेशन परिसर स्थित टेम्पो स्टैंड के पास से बीती रात दो अज्ञात व्यक्ति धोखा देकर एक सफेद बेलोनो कार लेकर फरार हो गए। कार मालिक रोशन महतो…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time