Seraikela  : नीमडीह में कार-बाइक में टक्कर, दो गंभीर, एमजीएमसीएच रेफर

सरायकेला : नीमडीह थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर दुर्गामंदिर के सामने चांडिल-पुरुलिया एनएच 18 पर सोमवार की देर शाम कार एवं बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. घटना के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया. घटना की जानकारी स्थानीय थाना को मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नीमडीह भिजवाया. दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया.

कार चालक फरार, सवार धराया

घटना के संबंध में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के आदरडीह के बिसरडीह के धनंजय कुमार तथा चांडिल के रामदास साहू बाइक से आ रहे थे. उसी दौरान विपरीत दिशा से एक स्विफ्ट कार तेज रप्तार से टाटा से पुरुलिया जाने के क्रम में रघुनाथपुर मोड़ के आसपास दोनों वाहनों की टक्कर हो गई. धक्का लगते ही बाइक सवार दूर जाकर गिरे. प्रत्यक्षदर्शी क़े अनुसार सड़क हादसे रामदास साहू की सिर में चोट लगी है. वे खून से लतपथ हो गया, धनंजय कुमार क़ो हल्का चोट हैं। घटना के  बाद मौका मिलते ही चालाक फरार हो गया. हालांकि स्थानीय लोगों ने कार में बैठे व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

इसे भी पढ़ें : Baharagora : ठनका गिरने से 55 वर्षीय किसान की मौत, खेत में काम करने के दौरान हुई घटना

Spread the love

Related Posts

Jamshedour : न्युवोको ने नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के पास नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया. शिविर का उद्देश्य जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के आसपास के…

Spread the love

Jamshedpur : कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी व दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा पर उठाए सवाल, कहा मनमोहन सिंह का अपमान क्या सिखों का नहीं था ?

किसान आंदोलन को खालिस्तान आंदोलन कहा गया जमशेदपुर :  क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री को गद्दार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *