गुवा: सेल गुवा अयस्क खान के एचआरडी कार्यालय में ओएचपी प्लांट में कार्यरत सेवानिवृत्त कर्मी कर्मसिंह नायक और वासु देव केसरी का विधाई समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि सीजीएम कमल भास्कर के नेतृत्व में दोनों कर्मियों को सम्मानित किया गया.

सीजीएम का संदेश
सीजीएम कमल भास्कर ने इस अवसर पर अपने संबोधन में दोनों सेवानिवृत्त कर्मियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त जीवन सुखमय हो और उनका शरीर स्वस्थ रहे, साथ ही वे अपने परिवार के सदस्य की खुशहाली में योगदान दें. अंत में, दोनों कर्मियों को सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र और उपहार प्रदान किए गए. कर्मसिंह नायक और वासु देव केसरी ने सेल गुवा अयस्क खान में लंबे समय तक कार्य किया और अपनी निष्ठा तथा समर्पण से कार्यस्थल को सशक्त बनाया. उनकी सेवाओं के प्रति सभी ने आभार व्यक्त किया.
समारोह में शामिल गणमान्य व्यक्ति
इस विदाई समारोह में सेल के कई अधिकारी एवं श्रमिक नेता शामिल हुए. समारोह में सेल अधिकारी शंकर प्रसाद दास, सीबी कुमार, मनोज कुमार, मजदूर नेता रामा पाण्डेय, महामंत्री अंतरयामी महाकुड़, राकेश कुमार यादव, मनोज मुखर्जी, विश्वजीत तांती, मंगूल साहू, तुफना घोष, अमर नाथ झा, एल.बी. बोबोंग, शंभू पूर्ति, मनोज बकला आदि श्रमिक शामिल थे.
इसे भी पढ़ें : Deoghar: ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की देवघर में अधिकारियों के साथ बैठक
There is no ads to display, Please add some



















































