Chaibasa: बालाजी कंपनी ने लगाया मेडिकल कैंप, 60 ग्रामीणों का मुफ्त इलाज

गुवा:  श्री बालाजी इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग लिमिटेड की ओर से बड़ाजामदा के मानकी टोला गांव में एक दिन का मुफ्त चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में गांव के बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। करीब 60 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें निशुल्क दवाइयां दी गईं। खासकर बरसात के मौसम में फैलने वाली बीमारियों से बचने के उपाय भी लोगों को समझाए गए।

शिविर में कंपनी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन मिश्रा, कंपाउंडर मनीष कुमार, और अधिकारी टुन्नू पांडे ने मिलकर ग्रामीणों की सेवा की।

कंपनी के सीएसआर पदाधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि यह शिविर उन क्षेत्रों में आयोजित किया गया है जहां स्वास्थ्य सुविधाएं सीमित हैं। ऐसे शिविरों के जरिए कंपनी जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने का काम कर रही है।

 

 

इसे भी पढ़ें : Bahragora: ग्रामीण स्वच्छता की जांच में जुटी टीम, पंचायत भवन से स्कूल तक – हर पहलू की ली गई जानकारी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर ने धूमधाम से मनाया ‘वर्ल्ड फोटोग्राफी डे’, अध्यक्ष आनंद सिंह ने दी बधाई

​जमशेदपुर : फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर के तत्वावधान में ‘वर्ल्ड फोटोग्राफी डे’ (विश्व फोटोग्राफी दिवस) अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर शहर के तमाम…

Spread the love

Jamshedpur : जदयू जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव की पहल पर पांच दिनों बाद मनीफीट में बहाल हुई बिजली

जमशेदपुर : मनीफीट आजाद बस्ती स्थित बलदेव पुआल टाल के समीप बस्ती में पिछले पांच दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण स्थानीय लोग अंधेरे में रहने को मजबूर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time