गुवा: भगवान बिरसा मुंडा जयंती और झारखंड स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाने की तैयारी को लेकर सोमवार देर शाम गुवा रामनगर स्थित बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन (इंटक) कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी विश्वजीत तांती ने की।
बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 15 नवंबर को इस अवसर को विशेष रूप से मनाया जाएगा। कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और समाज के प्रति विशिष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
विश्वजीत तांती ने बैठक में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज और जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने नई पीढ़ी को उनके आदर्शों और त्याग से परिचित कराने की आवश्यकता पर जोर दिया।
बैठक में सुशील पूर्ति, नरेश दास, मंगल पूर्ति, जगमोहन पूर्ति, शंभू पूर्ति, साधु चरण सिद्धू, विनय दास, जगदीश कुमार दास, शंकर दास, कैलाश दास, मंगल बिरुवा सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें :
Chaibasa: लगातार मालगाड़ी दुर्घटनाओं के बाद उठाया कदम, गुवा सेल खदान में बिछाई जा रही है नई रेल पटरी