Chaibasa: टीबी मरीजों की सेवा में Rotary Club, पोषाहार वितरण कर दी स्वास्थ्य की शुभकामनाएं

चाईबासा: रोटरी क्लब चाईबासा के तत्वावधान में मंगलवार को पूर्व चिन्हित टीबी मरीजों के बीच पोषाहार का वितरण किया गया. उल्लेखनीय है कि रोटरी क्लब द्वारा पिछले दो वर्षों से टीबी रोगियों को गोद लेकर प्रत्येक माह नियमित पोषाहार वितरण किया जा रहा है.

पौष्टिक आहार से मिलेगा स्वास्थ्य को बल

कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब के अध्यक्ष हर्ष राज मिश्रा ने उपस्थित मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि टीबी जैसी बीमारी से लड़ने में नियमित दवाओं का सेवन, व्यायाम, स्वच्छता और पौष्टिक आहार अत्यंत आवश्यक हैं. उन्होंने भरोसा जताया कि चाईबासा रोटरी क्लब निरंतर इस दिशा में कार्य करता रहेगा.

स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधियों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर रोटेरियन सुशील मूंधड़ा, सचिव सुशील चोमाल, रितेश मूंधड़ा, सदर अस्पताल के डीटीओ सुंदर मोहन सामंत, जिला प्रोग्राम मैनेजर विनय कुमार, टीबी विभाग के ओमप्रकाश ठाकुर और भीष्म प्रधान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

 

इसे भी पढ़ें : Chaibasa: चाईबासा चैंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक, जनशताब्दी की लेटलतीफी से व्यापारी परेशान – विरोध की तैयारी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम शुरू

जादूगोड़ा : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में सोमवार से ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस नवाचार कार्यक्रम के तहत बच्चे प्रार्थना सभा में अपनी मातृभाषा में ‘अपने…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं से व्यापारी वर्ग चिंतित, विजय आनंद मूनका ने मुख्यमंत्री से मांगी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था

बैंक डकैती, चोरी, छिनतई, मारपीट और गोलीबारी जैसी घटनाओं पर जताई चिंता त्योहार एवं शादी के सीजन को देखते हुए बाजारों में अतिरिक्त पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की मांग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time