- रेलवे कर्मचारियों और परिवारजनों ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर मंडल में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी और पुष्प-पंखुड़ी रंगोली प्रतियोगिता में रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवारजनों ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। प्रतिभागियों द्वारा सजाए गए पुष्प-पौधों, आकर्षक सब्जी-पौधों की प्रदर्शनी और मनोहारी रंगोलियों ने कार्यक्रम को खास आकर्षण प्रदान किया। मुख्य अतिथि अनिल कुमार मिश्रा (GM/SER) ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई और इस अवसर पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इसे भी पढ़ें : Chakradharpur : डीएमएसएफ चक्रधरपुर बना स्टील एक्सप्रेस फुटबॉल टूर्नामेंट का चैंपियन
रेलवे परिवार ने दिखाई सृजनात्मक प्रतिभा
कार्यक्रम में मंडल के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। DRM/CKP तरुण हुरिया ने प्रतिभागियों की सृजनात्मकता और कलात्मक उत्कृष्टता की सराहना की और इसे पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने वाला आयोजन बताया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मौके पर पुरस्कृत किया गया। इस आयोजन ने रेलवे परिवार में एकता, सृजनात्मकता और सामूहिक सहभागिता की भावना को और मजबूत किया।