Chakradharpur : मानवता की मिसाल पेश करते हुए शिवू राउत ने रक्तदान कर महिला की जान बचाई

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर की एक गर्भवती महिला को जब आपातकालीन स्थिति में रक्त की आवश्यकता पड़ी, तो शिवू राउत ने अपने नेक कार्य से मानवता की मिसाल पेश की। महिला का हेमोग्लोबिन स्तर मात्र 7.50 था, और 0+ रक्त समूह की तत्काल आवश्यकता थी। संतोष मुखी ने इस संकट की जानकारी शिवू राउत को दी। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए शिवू ने बिना समय गंवाए रक्तदान का निर्णय लिया। वह अपनी निजी वाहन से चाईबासा ब्लड बैंक पहुंचे और रक्तदान किया। रक्त संग्रह करने के बाद, उन्होंने अपने सहयोगी अमित मुखी के साथ मिलकर ब्लड पैक को गर्भवती महिला तक पहुंचाया

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पारडीह एलिवेटेड कोरिडोर निर्माण का सांसद-विधायक ने किया भूमि पूजन, भाजपा-जदूय कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर जतायी खुशी

महिला को नया जीवनदान दिया

इस मानवीय प्रयास ने महिला के जीवन को नया जीवनदान दिया। शिवू राउत के इस प्रयास की सराहना करते हुए डोनेट ब्लड टीम ने कहा कि उनका यह कार्य समाज में एकजुटता और संवेदनशीलता को प्रेरित करता है। टीम ने उनकी दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।शिवू राउत का यह कदम यह साबित करता है कि दूसरों की मदद करना ही सबसे बड़ा धर्म है। उनका यह सराहनीय कार्य समाज में प्रेरणा और सकारात्मकता का संदेश देता है

इसे भी पढ़ें : Adityapur: Netaji Subhas Medical College में इस साल शुरू होगी MBBS की 150 सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया

 

 

 

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानगो शंकोसाई स्थित विश्वनाथ ज्वेलर्स में दिनदहाड़े 25 लाख रुपए के सोने के जेवरात की चोरी 

पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा, पुरा मानगो अपराधियों के गिरफ्त में जमशेदपुर : मानगो उलीडीह थाना अंतर्गत शंकोसाई रोड़ न.1 में रिफ्यूजी कॉलोनी के सामने स्थित विश्वनाथ ज्वेलर्स…

Spread the love

Jamshedpur : मानगो में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी , गैस उपभोक्ता परेशान

Jamshedpur : मानगो में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी , गैस उपभोक्ता परेशान जमशेदपुर । मानगो डिमना चौक स्थित ग्रीन इंडेन गैस सर्विस एवं कंचन दीप एजेंसी सहित अन्य गैस एजेंसी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time