Chakulia : चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय में बस पड़ाव और हाट की हुई नीलामी

बस पड़ाव की 4,40,100 और हाट की 3,40,100 रूपये में हुई नीलामी. 

चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर नौ में रंकिणी मंदिर के पास नगर पंचायत के तहत 1.39 करोड़ की लागत से निर्मित बस पड़ाव सह परिवहन स्थल की नीलामी 4,40,100 रूपये में और हाट की नीलामी 3,40,100 में एक साल के लिए (जीएसटी सहित) हुई है। नगर पंचायत कार्यालय में गुरुवार को संपन्न इस नीलामी में संजय कुमार महतो, इंजमामुल हुसैन, मो कलीम और हैदर अली ने भाग लिया था। इंजमामुल हुसैन ने हाटचाली के लिए 3,40,100 और बस पड़ाव सह परिवहन स्थल के लिए 4,40,100 में बोली लगा कर बस पड़ाव और हाटचाली का टेंडर लिया है। इस मौके पर नगर पंचायत के नगर प्रशासक चंदन कुमार, नगर प्रबंधक अनंत कुमार खालको, प्रभात मिंज, नगर मिशन प्रबंधक तमाल कांत महाकुड़, कनीय अभियंता मीता राय उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Chakulia : प्रखंड कार्यालय में पंचायत समिति सदस्यों और पदाधिकारियों ने योजनाओं की समीक्षा बैठक की

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध रोधी संगठन की बैठक में नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना सिंह का भव्य सम्मान

झारखंड प्रदेश की नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना सिंह ने संगठन की सक्रियता बढ़ाने एवं मानवाधिकार संरक्षण के लिए दिए दिशा-निर्देश संगठन के अभिनंदन समारोह में उपस्थित गणमान्य लोगों ने बढ़ाया उत्साह…

Spread the love

Musabani : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने दोलमाबेड़ा गांव में ग्रामीणों से किया संवाद, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

मुसाबनी प्रखंड के फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत में ग्रामीणों ने उठाए स्वास्थ्य, सड़क और प्रशासनिक समस्याएं मुसाबनी : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के दोलमाबेड़ा गांव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *