Chakulia : प्रखंड कार्यालय में पंचायत समिति सदस्यों और पदाधिकारियों ने योजनाओं की समीक्षा बैठक की

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड कार्यालय में गुरूवार को पंचायत समिति सदस्यों और विभिन्न विभाग के पदाधिकारियों की बैठक प्रमुख धनंजय करूणामय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पंचायत के जन प्रतिनिधियों ने प्रखंड में विभिन्न विभागों से संचालित योजनाओं की जानकारी ली और योजना को तय सीमा में पूर्ण करने की बात कही। ताकि क्षेत्र के लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके। बैठक में गर्मी को देखते हुए क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था दुरूस्त करने की बात कही गयी। ताकि गर्मी में लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना ना पड़े।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पूर्णिमा नेत्रालय में 11 लोगों का किया गया नि:शुल्क लैंस प्रत्यारोपण

 

विभिन्न पंचायतों में कई चापाकल और सोलर जलापूर्ति योजनाएं ठप

जन प्रतिनिधियों ने कहा कि प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में कई चापाकल और सोलर जलापूर्ति योजनाएं ठप हैं। जिसे जल्द से जल्द दुरूस्त किया जाए। मौके पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जेई भागीरथ रवानी ने कहा कि फिलहाल विभाग के पास काफी कम संख्या में पाइप है। अबतक क्षेत्र में 50 चापाकल की मरम्मत कराई गई है। जन प्रतिनिधियों ने कहा कि चंदनपुर में निर्मित जलापूर्ति योजना से संबंधित सभी गांवों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इससे क्षेत्र के लोग पानी की समस्या से जूझ रहें हैं। जेई ने कहा कि मोटर चालू है। मगर कहीं कहीं मरम्मत की जरूरत है। इसके कारण कुछ क्षेत्रों में जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। विभाग के पास फंड नहीं है। पंचायती राज्य फंड से ही मरम्मत करानी है। मौके पर उप प्रमुख कविता साव, बीडीओ आरती मुंडा,पंसस मनोरंजन महतो, विश्वजीत दास,राम चंद्र बेसरा समेत सभी पंसस और विभाग के पपदाधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : CBSE Exam 2026: नई व्यवस्था के तहत दो बार होगी कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा, छात्र अपनी पसंद से चुन सकेंगे विषय – जानिए पूरा प्लान


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : DC ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण, ईवीएम एवं वीवीपैट के सुरक्षित रख-रखाव, त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी की समीक्षा की

जमशेदपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन द्वारा जमशेदपुर सदर प्रखंड अंतर्गत किताडीह स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयर हाउस में…

Spread the love

Jamshedpur सड़क सुरक्षा पर उपायुक्त सख्त, हाईवे से शहर तक कार्रवाई तेज करने का दिया निर्देश, सितंबर में 32 दुर्घटनाओं में 23 लोगों की हुई थी मृत्यू

हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स तथा यातायात एवं सड़क सुरक्षा संबंधी बैठक, वरीय पुलिस अधीक्षक समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी हुए शामिल जमशेदपुर :  उपायुक्त  राजीव रंजन की अध्यक्षता में हाईवे सेफ्टी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time