जमशेदपुर : आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से दृष्टि सेवा महा अभियान के तहत 10 फेको सर्जरी एवं एक का एसआईसीएस सर्जरी कर नि:शुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया गया। आनंद मार्ग ने आयुष्मान एवं(डीबीसीएस ) राष्ट्रीय अंधत्व निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम के तहत पिछले दिनों सोनारी से लगभग 11 लोगों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित कीया था । जो रोगी मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित हुए उनका मोतियाबिंद मेच्योर्ड हो चुका था, रोगियो का पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से मोतियाबिंद ऑपरेशन कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया गया।
फेको सर्जरी मोतियाबिंद का इलाज है
आनंद मार्ग के कैंप ऑर्गेनाइजर सुनील आनंद ने बताया कि फेको सर्जरी या फेकोइमल्सीफिकेशन एक प्रकार का मोतियाबिंद का इलाज है । जो लेंस के धुंधले हिस्से यानी मोतियाबिंद को हटाने के लिए किया जाता है। फेको तकनीक से मोतियाबिंद ऑपरेशन किया जाता है। लेंस को छोटे टुकड़ों में तोड़ने के लिए अल्ट्रासोनिक तरंगों का उपयोग कीया जाता है। फिर लेंस के टुकड़ों को बाहर निकाल दिया जाता है और आँखों की रोशनी में सुधार करने के लिए आंख के लेंस पर एक कृत्रिम लेंस (Artificial lens) लगाया जाता है।
छोटे चीरे की मोतियाबिंद सर्जरी (एस.आई.सी.एस.)
इसे आमतौर पर “SICS” भी कहा जाता है, इस प्रक्रिया में प्रोब या किसी अत्याधुनिक मशीन द्वारा सर्जरी नहीं की जाती है।
इसे भी पढ़ें : Banking Jobs Vacancy: बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए शानदार अवसर, ऐसे करें आवेदन
There is no ads to display, Please add some



















































