Jamshedpur : टाटा कंपनी के विस्थापित जुबली पार्क गेट को 3 मार्च को करेंगे जाम

 

जमशेदपुर :  टाटा कंपनी के विस्थापितों ने डीसी ऑफिस के समक्ष एक दिवसीय धरणा प्रदर्शन किया।  प्रदर्शन में विस्थापितों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई, जिनमें पुनर्वास, मुआवजा, नौकरी, विस्थापित प्रमाण पत्र, जमीन वापसी और 1996 के सर्वे खतियान को रद्द करना शामिल है। विस्थापितों ने बताया कि वे दर-दर भटक रहे हैं और कंपनी के द्वारा उपयोग नहीं किए जा रहे जमीनों को बाहरी लोगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है। इस प्रदर्शन में टाटा कंपनी के अलावा डिमना डैम के विस्थापित भी पहुंचे थे।

विस्थापितों ने दी चेतावनी 

इस प्रदर्शन में कई सारे महिला और बच्चों ने भी भागीदारी की, जो अपने परिवार के साथ आए थे। महिलाओं ने अपने अधिकारों की मांग की और बच्चों ने अपने भविष्य की चिंता व्यक्त की। विस्थापितों ने चेतावनी दी कि यदि जिला प्रशासन जल्द से जल्द कोई करवाई नहीं करती है, तो 3 मार्च को जुबली पार्क का गेट जाम किया जाएगा। जिला प्रशासन विस्थापितों की मांगों पर जल्द से जल्द ध्यान देगा और उन्हें न्याय दिलाएगा। हम विस्थापितों के साथ खड़े हैं और उनकी लड़ाई में उनका साथ देंगे।

 

सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के सदस्य भी उपस्थित थे

इस प्रदर्शन में विस्थापितों के अलावा कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के सदस्य भी उपस्थित थे। उन्होंने ने कहा कि उम्मीद है कि इस प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन विस्थापितों की मांगों पर ध्यान देगा और उन्हें न्याय दिलाएगा। कार्यक्रम में हरमोहन महतो, दीपक रंजीत, कुमार चंद मारडी, प्रहलाद गोप,नरेन सिंह,साधन पंडा, सितराम हेंब्रम, आशीष गौड़,अशीम प्रधान, रामचन्द्र महतो, कुदरी बोदरा,टसे हो,घासीराम गोप, तपन पांडा, कांशीनाथ प्रधान आदि लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Banking Jobs Vacancy: बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए शानदार अवसर, ऐसे करें आवेदन

Spread the love

Related Posts

Potka : स्कूली बच्चों की लेखन प्रतिभा निखारने को झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद ने चलाया जन संपर्क अभियान

पोटका : झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा स्कूली बच्चों में साहित्यिक लेखन प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोमवार को राजनगर प्रखंड में संपर्क अभियान चलाया गया। अभियान में…

Spread the love

Bahragora : नशे के खिलाफ कौशल विकास के छात्राओं ने भरी हुंकार, निकाली जागरूकता रैली

बहरागोड़ा : सामाजिक सरोकारों से जुड़ते हुए सोमवार को बहरागोड़ा बाजार में नशा मुक्ति को लेकर एक जोरदार अलख जगाई गई। ‘झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी’ के तत्वावधान में संचालित…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time