Chakulia : पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया, बिना हेलमेट बाइक सवारों को दी चेतावनी

चाकुलिया : चाकुलिया-माटीहाना मुख्य सड़क पर चाकुलिया के कृषि उत्पादन बाजार समिति के पास बुधवार को थाना प्रभारी संतोष कुमार के निर्देश पर थाना के एसआई कविंद्र पोद्दार के नेतृत्व में पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने बाइक और चार पहिया वाहनों के कागजातों की जांच की। बिना हेलमेट पहने बाइक चलाने वालों को पकड़ा और कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया। ऐसे बाइक चालकों को पुलिस ने हेलमेट पहन कर बाइक चलाने की कड़ी चेतावनी दी। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाएं काफी बढ़ गई है। इसके कारण लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। इसी को लेकर बुधवार को वाहन जांच अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें  : Baharagora : दधि महोत्सव के साथ चौबीस पहर हरि नाम संकीर्तन का समापन हुआ

Spread the love

Related Posts

Gua : बड़ाजामदा में चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

फुटबॉल मैदान निवासी संपूर्णा चौधरी के घर से चोरी की गई बाइक आरोपी के कब्जे से मिली आरोपी के गिरफ्तार होने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस गुवा : बड़ाजामदा…

Spread the love

Jamshedour : न्युवोको ने नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के पास नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया. शिविर का उद्देश्य जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के आसपास के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *