Chandil : नीमडीह में पिता ने गुस्से में दो बेटों पर किया भुजाली से हमला, दोनों की हालत गंभीर

  • दूसरी महिला से संबंध को लेकर घर में बढ़ा विवाद, मां को बचाने आए बेटे हुए लहूलुहान
  • गंभीर हालत में बेटों को रांची रिम्स भेजा गया, गांव में मातम जैसा माहौल

चांडिल : नीमडीह थाना क्षेत्र के परीगा गांव में मंगलवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां एक पिता ने गुस्से में अपने ही दो बेटों पर भुजली से हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, हिकिम महतो का अपनी पत्नी के अलावा दूसरी महिला के साथ संबंध था। जब यह बात घर में सामने आई, तो पति-पत्नी के बीच झगड़ा बढ़ गया। गुस्से में आकर हिकिम महतो ने अपनी पत्नी पर हाथ उठाने की कोशिश की। तभी उनके दोनों बेटे — राहुल महतो (22 वर्ष) और रोहित महतो (18 वर्ष) — अपनी मां को बचाने के लिए बीच में आ गए। इसी दौरान पिता ने उन पर भुजली से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : घाटशिला उप चुनाव : झामुमो का तूफानी जनसंपर्क अभियान, मैदान में उतरे दिग्गज

गांव में फैली सनसनी, परिजनों ने बताया कैसे बढ़ा विवाद का सिलसिला

घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में दोनों बेटों को जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रांची रिम्स रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि दोनों की स्थिति अभी नाजुक बनी हुई है और पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। इस घटना से पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

Spread the love

Related Posts

Gua : बड़ाजामदा में चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

फुटबॉल मैदान निवासी संपूर्णा चौधरी के घर से चोरी की गई बाइक आरोपी के कब्जे से मिली आरोपी के गिरफ्तार होने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस गुवा : बड़ाजामदा…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर पुलिस ने हत्या की योजना रच रहे दो अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में एग्रिको के खाली क्वाटर से बरामद हुआ पिस्तौल और कारतूस हत्या की साजिश में शामिल दूसरा आरोपी भी हुआ गिरफ्तार जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस को बड़ी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *