Chakulia : स्ट्रीट लाइट योजना में अनियमितता, कांग्रेस के युवा मोर्चा अध्यक्ष ने ज्ञापन सौंप कर जांच की मांग की

चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 में प्रखंड कार्यालय रोड होते हुए नागाबाबा मंदिर और आनंद मार्ग स्कूल तक स्वीकृत स्ट्रीट लाइट स्थापित करने की योजना में संबंधित संवेदक द्वारा काफी अनियमितता बरती जा रही है. सोमवार को योजना कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे कांग्रेस के युवा मोर्चा विस अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान और उपाध्यक्ष अंशु मिश्रा ने योजना निर्माण में अनियमितता पाकर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी चंदन कुमार को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच करने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur : हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष ने गोविंदपुर में भू-परिसंपदाओं का किया निरीक्षण

जेइ को जांच करने का आदेश दिया गया

सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि योजना स्थल पर ठेकेदार द्वारा सूचना बोर्ड भी नहीं लगाया गया है. इसके कारण ग्रामीणों को योजना की पूर्ण जानकारी नहीं मिल पा रही है. ठेकेदार द्वारा योजना निर्माण में निम्न कोटी की सामग्रियों का प्रयोग किया जा रहा है. योजना निर्माण में ठेकेदार द्वारा काफी अनियमितता बरती जा रही है और कार्य के दौरान योजना स्थल पर कोई भी विभागीय पदाधिकारी का नहीं रहना काफी संदेहास्पद है. उन्होंने ज्ञापन सौंपकर योजना की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है. इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी चंदन कुमार ने कहा कहा कि कांग्रेस नेताओं की शिकायत पर विभाग के जेइ को जांच करने का आदेश दिया गया है.

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: सुंदरनगर में कश्मीरी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम “वतन को जानो” आयोजित  

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा पंचायत भवन में मैया सम्मान योजना सत्यापन शिविर का शुभारंभ

गुवा :गुवा पश्चिमी पंचायत भवन स्थित प्रज्ञा केंद्र में झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मैया सम्मान योजना के लाभुकों के सत्यापन (वेरिफिकेशन) का कार्य बुधवार से शुरू किया गया। शिविर का…

Spread the love

Jamshedpur : गोविंदपुर के राजेश कुमार रहस्यमय ढंग से लापता, गोविंदपुर थाने में परिजनों ने दर्ज करायी गुमशुदगी की रिपोर्ट

जमशेदपुर : छोटा गोविंदपुर सामुदायिक विकास के पास रहने वाले राजेश कुमार उर्फ स्वामी राजेश आजाद विगत रविवार तड़के 3 : 30 बजे से रहस्यमय ढंग से लापता है। दु:ख…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time