Jamshedpur : हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष ने गोविंदपुर में भू-परिसंपदाओं का किया निरीक्षण

 

 जमशेदपुर  : झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान के जमशेदपुर आगमन पर स्थानीय जिला परिषद डॉ. परितोष के अनुरोध पर अध्यक्ष के द्वारा गोविंदपुर में हाउसिंग बोर्ड के खाली पड़े भू-परिसंपदाओं का निरीक्षण किया गया. सर्वप्रथम गोविंदपुर आगमन पर जिला परिषद सदस्य डॉक्टर परितोष के द्वारा पुष्प गुछ एवं अंग वस्त्र देकर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया. उनके द्वारा असहाय व्यक्तियों के बीच कंबल वितरण भी किया गया. इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने अध्यक्ष से खाली पड़े भू-परीसंपदाओं के अतिक्रमण के बारे में बताएं जिसके पश्चात उन्होंने खुद स्वयं जाकर सभी जगह का निरीक्षण किया।

जिला परिषद डॉ. परितोष सिंह ने पांच सूत्री मांग पत्र दिया 

1.सरकारी हाट बाजार में बाजार कॉम्प्लेक्स का निर्माण 2.वीर शिवाजी पार्क की चारदीवारी कर पार्क का निर्माण 3.वीर कुंवर सिंह स्टेडियम के दक्षिण छोर पर विवाह मंडप का निर्माण 4.गोविंदपुर में हाउसिंग बोर्ड के ऑफिस का निर्माण 5.सीवरेज सिस्टम का पुनः निर्माण करने की मांग की गई. हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान ने सभी जगह का स्वयं निरीक्षण किया एवं कार्यपालक अभियंता को सभी जगह पर स्थानीय जनों के सुविधा अनुसार प्रपोजल बना कर बोर्ड पर जमा करने का निर्देश दिया।

ये उपस्थित थे

इस अवसर पर हरेंद्र मिश्रा, अरविंद साहू,नरेश गोरा, श्याम किशोर सिंह, अशोक सिंह, सतवीर सिंह बग्गा, अरविंद साहू, मनीष सिंह, विमलेश कुमार , विजय कुमार, रामनवमी सिंह , प्रकाश दुबे, रजनी दास ,आनंद मिश्रा, सत्यजीत बनर्जी, नीतीश कुमार, अभिषेक कुमार , मनोज यादव, अमित सिंह, अशोक मुखिया, रितेश सिंह , मनोज गुप्ता, उमेश श्रीवास्तव ,मंटू कुमार, रमेश अग्निहोत्री, सी वी राजू मुख्य रूप से उपस्थित थे.

 

Spread the love

Related Posts

Bahragora :  कुलडीहा में लाखों की सरकारी संपत्ति बदहाल, इलाज के लिए भटक रहे ग्रामीण

बहरागोड़ा : पुरनापानी पंचायत के कुलडीहा में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर अपनी स्थापना के मूल उद्देश्यों को ठेंगा दिखाते हुए आज विभागीय लापरवाही और घोर प्रशासनिक उपेक्षा का जीवंत स्मारक…

Spread the love

Potka : ब्रेन मलेरिया के कहर में लोगों को याद आए फार्मासिस्ट अनिल कुमार टुडू, कहा जागरूकता ही बचाव है

पोटका : ब्रेन मलेरिया के बढ़ते प्रकोप के बीच लोगों को पूर्व फार्मासिस्ट अनिल कुमार टुडू की सेवाएं याद आ रही हैं। वर्ष 2003 से 2005 तथा 2007 से 2015…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time