Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम में अपराध नियंत्रण अभियान, 55 फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार

  • जमशेदपुर पुलिस ने जेल से बेल पर आए अपराधियों का भौतिक सत्यापन किया

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से जमशेदपुर पुलिस ने समकालीन अभियान चलाया। इस अभियान के तहत जेल से बेल पर छूटे अपराधियों और पिछले पांच वर्षों में आर्म्स एक्ट के मामलों में संलिप्त आरोपियों का भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में जाकर आरोपियों की गतिविधियों की जानकारी जुटाई और उनके निवास स्थानों का सत्यापन किया। कुल 312 अपराधियों का इस अभियान के तहत भौतिक सत्यापन किया गया। इनमें ऐसे लोग शामिल थे, जो पहले अलग-अलग आपराधिक घटनाओं में जेल जा चुके हैं या न्यायिक प्रक्रिया में शामिल रहे हैं। पुलिस ने इन सत्यापनों के जरिए संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया ताकि किसी भी आपराधिक घटना को अंजाम देने से पहले रोका जा सके।

इसे भी पढ़ें : Seraikela : चांडिल में HLM ट्रॉफी सीजन-04 का भव्य समापन, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ मुख्य अतिथि

इस अभियान के दौरान फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी पर भी विशेष ध्यान दिया गया। पुलिस ने करीब 55 वारंटियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार युवक अलग-अलग मामलों से जुड़े वारंटियों में शामिल थे। जमशेदपुर के एसएसपी पीयूष पांडेय ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और जिले के सभी थानेदारों को अपने-अपने क्षेत्र में अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। उनका कहना था कि इस अभियान से अपराधियों पर रोकथाम और कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी।

Spread the love

Related Posts

Gua : किरीबुरू एवं सारंडा क्षेत्र में सीआरपीएफ ने चलाया पौधारोपण अभियान, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गुवा : सीआरपीएफ की 26वीं वाहिनी के कमांडेंट राजीव रंजन के निर्देशन में डैट/26वीं सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी प्रकाश चन्द्र बादल के नेतृत्व में झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला…

Spread the love

Bahragora : गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दे भारत सरकार, गायत्री परिवार ने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम प्रखंड कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय में सोमवार को ‘गौ सम्मान दिवस’ के अवसर पर ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत गायत्री परिवार (खण्डामौदा) के प्रतिनिधियों द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time