Deoghar: मेला क्षेत्र में दहशत फैलाने वाली वारदात, अपराधियों ने युवक को मारी गोली

देवघर:  श्रावणी मेला के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए शुक्रवार दोपहर झौसागढ़ी मोहल्ले में अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी. यह वारदात उस समय हुई जब युवक एक चाय दुकान के पास मौजूद था. दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई.

घायल युवक की पहचान 20 वर्षीय अभिजीत कुमार ठाकुर के रूप में हुई है, जो बिलासी मोहल्ले के रामपुर आदर्श भवन का निवासी है. उसे तत्काल गंभीर अवस्था में देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों के अनुसार, अभिजीत की पीठ में गोली लगी है और उसकी हालत अभी स्थिर नहीं है. वह बयान देने की स्थिति में नहीं है.

प्रारंभिक जांच में आपसी वर्चस्व को लेकर गोली चलने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि पुलिस सभी संभावित कोणों से मामले की पड़ताल कर रही है. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है.

पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा बरामद हुआ है, जो हमलावरों की पहचान में मददगार साबित हो सकता है. इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि हमलावरों की गतिविधियों का पता लगाया जा सके.

श्रावणी मेले के दौरान हजारों श्रद्धालु देवघर पहुंचते हैं. ऐसे में इस प्रकार की अपराधिक घटना ने प्रशासन की सुरक्षा तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोग और श्रद्धालु दहशत में हैं और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

 

इसे भी पढ़ें : Bahragora: सर्प दोष से मुक्ति की कामना के साथ पूजी गई मां मनसा देवी

 

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Ranchi : मनुष्य को भगवान श्री कृष्ण से प्रेरणा लेकर अधर्म एवं अन्याय के प्रति संघर्ष करते रहना चाहिए : साध्वी गोपी

श्री राधा कृष्ण मंदिर में भागवत गीता के पाठ का पहला दिन रांची (संगीता पाण्डेय) :  पुन्दाग स्थित राधा कृष्ण मंदिर में रविवार को भागवत गीता पाठ का प्रारंभ साध्वी…

Spread the love

Ranchi : जल संसाधन विभाग में पद समाप्त करने की प्रक्रिया का महासंघ ने किया विरोध, नियमावली में संशोधन की मांग

रांची : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ त्रिपाठी गुट की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को रांची स्थित महासंघ कार्यालय में अध्यक्ष विनीत कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time