CUET, JEE, NEET के उम्मीदवार ध्यान दें! NTA का नया नियम – अब मनचाहे शहर में नहीं दे पाएंगे परीक्षा

नई दिल्ली:  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई (JEE), नीट यूजी (NEET UG) और सीयूईटी यूजी (CUET UG) परीक्षाओं के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब से परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र उनके आधार कार्ड में दर्ज पते के आधार पर ही आवंटित किया जाएगा। इसका मतलब है कि छात्र अब अपनी मर्जी से किसी भी राज्य या शहर में परीक्षा केंद्र नहीं चुन सकेंगे।

एनटीए ने छात्रों और अभिभावकों को जारी नोटिस में कहा है कि आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले आधार कार्ड में आवश्यक बदलाव कर लें।
एक बार ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद, आधार या आवेदन में कोई संशोधन नहीं किया जा सकेगा।

नए दिशा-निर्देश शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू होंगे। इसकी शुरुआत जेईई मेन 2026 (जनवरी सत्र) से होगी। एनटीए ने सलाह दी है कि जिन छात्रों के आधार कार्ड में पता गलत है या अपडेट नहीं है, वे जल्द सुधार कर लें ताकि केंद्र आवंटन में समस्या न आए।

नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि छात्रों के आधार कार्ड और दसवीं कक्षा के प्रमाणपत्र में नाम, जन्मतिथि और अन्य जानकारियां एक समान होनी चाहिए। अगर किसी भी तरह का अंतर पाया गया, तो आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।

एनटीए ने एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग छात्रों को सलाह दी है कि वे अपने अद्यतन जाति या दिव्यांगता प्रमाणपत्र पहले से तैयार रखें।
इनमें दर्ज जानकारी आधार कार्ड और दसवीं प्रमाणपत्र से मेल खानी चाहिए। आवेदन जमा करने के बाद इन दस्तावेजों में कोई बदलाव संभव नहीं होगा।

 

 

इसे भी पढ़ें : 

सुप्रीम कोर्ट में CJI पर जूता फेंकने की कोशिश, आरोपी वकील बोले — “मुझे कोई पछतावा नहीं”

Spread the love
  • Related Posts

    Gua : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जगन्नाथपुर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी का आयोजन

    गुवा :  पीएश्री कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, जगन्नाथपुर में गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया ।इस अवसर पर जगन्नाथपुर…

    Spread the love

    Bahragora : स्वर्णरेखा के तट पर सेना के शौर्य से टला बड़ा खतरा, धमाके के साथ ग्रामीणों ने ली चैन की सांस,  कंट्रोल्ड ब्लास्ट कर सेना ने दो जिंदा बमों को किया निष्क्रिय

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपड़ा नागुड़साई क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से दहशत की स्थिति थी। लेकिन बुधवार का सूरज एक नई उम्मीद लेकर आया। भारतीय सेना के बम…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time