Deoghar: अबुआ आवास योजना में गलत अनुशंसा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, डीसी ने दी चेतावनी

देवघर: जिले में चल रही अबुआ आवास योजना की समीक्षा के दौरान डीसी विशाल सागर ने प्रखंडवार कार्यों की स्थिति का मूल्यांकन किया. उन्होंने वितीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 के तहत चल रही योजनाओं के प्रगति, वित्तीय और भौतिक कार्यों की जानकारी ली और साथ ही आने वाली समस्याओं पर भी चर्चा की. डीसी ने प्रखंड विकास पदाधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यों में गति लाने का निर्देश दिया. उन्होंने पुरानी आवास योजनाओं को शीघ्र पूरा करने की आवश्यकता भी जताई.

जियो टैगिंग और रजिस्ट्रेशन की समीक्षा

अबुआ आवास योजना के तहत प्रखंडवार रजिस्ट्रेशन, स्वीकृति और जियोटैगिंग की बिंदुवार समीक्षा की गई. डीसी ने सबसे कम प्रगति वाले प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारियों को 10 दिनों के अंदर कार्य में सुधार लाने और जमीनी स्तर पर कार्रवाई तेज करने का आदेश दिया.

गलत अनुशंसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश

डीसी ने स्पष्ट किया कि अबुआ आवास योजना के अंतर्गत गलत अनुशंसा करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि सभी स्वीकृत लाभुकों को शत प्रतिशत आवास कार्य प्रारंभ कराना सुनिश्चित किया जाएगा और उनका जियो टैग भी किया जाएगा.डीसी ने यह भी कहा कि द्वितीय किस्त के भुगतान के लिए लाभुकों द्वारा आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जॉब कार्ड और जाति प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज़ पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है.

प्रधानमंत्री आवास योजना और बिरसा हरित ग्राम योजना की समीक्षा

डीसी ने प्रधानमंत्री आवास योजना और बिरसा हरित ग्राम योजना की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए. इस बैठक में डीआरडीए निदेशक नरेश रजक, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती और प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : East Singhbhum: बेरोजगारों को जल्द मिलेगा रोजगार, DC ने की समीक्षा बैठक


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Santragachi : पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच से 42.680 किलो गांजा बरामद

बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 21.34 लाख रुपये है सांतरागाछी : त्योहारों के मौसम से पहले ट्रेनों के जरिए मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर शिकंजा कसते हुए आरपीएफ…

Spread the love

Jamshedpur : सीतारामडेरा और साकची में अवैध जुआ-लॉटरी के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, चार गिरफ्तार, नकदी, मोबाइल, लॉटरी बोर्ड और नंबर लिखी कॉपियां बरामद

जमशेदपुर :  शहर में अवैध जुआ, लॉटरी और सट्टा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीतारामडेरा थाना…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time