Deoghar : भाजपा नेता बाबा बलियासे गिरफ्तार, निशिकांत बोले-गिरफ्तारी अवैध

मामला बाघमारा आईएसबीटी में मारपीट-रंगदारी का
देवघर : जसीडीह थाने की पुलिस ने भाजपा नेता नागेंद्र नाथ बलियासे उर्फ बाबा बलियासे को गिरफ्तार किया है. बाबा की गिरफ्तारी बाघमारा बस स्टैंड पर बस बुकिंग को लेकर हुई मारपीट मामले में हुई है. उधर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे पर दुबे ने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि बाबा की गिरफ़्तारी अवैध है. हम क़ानून की लड़ाई लड़ेंगे. जानकारी के मुताबिक, जसीडीह के छवेलबदिया गांव निवासी राजू राउत ने बाबा बालियासे के खिलाफ जसीडीह थाने में मारपीट, रंगदारी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था. मामले में आरोप लगाया गया है कि बीते सोमवार को राजू चांदपुर गांव निवासी पिन्टू यादव की देखरेख में बाघमारा आईएसबीटी में बस की बुकिंग कर रहा था. इसी दौरान देवघर निवासी संजयानंद झा, बाबा बलियासे, विनोद झा, मोनू राउत, गुंजो पंडा, उदय झा और अभयकांत राव समेत 30-32 अज्ञात लोग हथियार के साथ आकर गाली गलौज  किया और रंगदारी के तौर पर गाड़ी बुकिंग के पैसा की मांग की, साथ ही पंकज दास को जातिसूचक टिप्पणी की. आरोपियों पर मारपीट और छिनतई का का भी आरोप लगाया गया है. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए भाजपा नेता बाबा बलियासे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 15 से अंजली मैदान में, बताया विकास का विजन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की के अंतिम दिन बुधवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल करने की होड़ रही। बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 15 से प्रत्याशी अंजली…

Spread the love

Jhargram : झाड़ग्राम में नयाग्राम पुलिस ने 65 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

सीमावर्ती इलाके में सक्रिय अभियान से मादक पदार्थ तस्करी पर बड़ी सफलता झाड़ग्राम पुलिस की लगातार कार्रवाई से सीमावर्ती इलाके में हड़कंप झाड़ग्राम : सीमावर्ती इलाके में गांजा तस्करी के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *