Deoghar: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 11 को देवघर में, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख के घर जाएंगे

देवघर: राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को हवाई मार्ग से देवघर पहुंचेंगे. वे सुबह 11:55 बजे विशेष विमान से देवघर एयरपोर्ट पर उतरेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर के माध्यम से साहिबगंज जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए रवाना होंगे.

बादल पत्रलेख के परिवार से मिलेंगे

मुख्यमंत्री दोपहर में सवा तीन बजे हेलीकॉप्टर से पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख के गांव कुशमाहा (सारवां) जाएंगे. वहां वे उनके पिता हरिशंकर पत्रलेख के निधन पर शोकाकुल परिवार से मिलकर सांत्वना देंगे. मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सारवां स्टेडियम में उतरेगा और वहां से सड़क मार्ग के जरिए कुशमाहा जाएंगे.मुख्यमंत्री लौटते समय हेलीकॉप्टर से सीधे देवघर एयरपोर्ट आएंगे और विशेष विमान से रांची के लिए रवाना होंगे.मुख्यमंत्री के देवघर आगमन को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी की है. सारवां स्टेडियम में अस्थाई हेलीपैड बनवाया गया है. वहीं, जिन रास्तों से मुख्यमंत्री गुजरेंगे, वहां सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं.

 

इसे भी पढ़ें : Deoghar : देवघर में नया बस स्टैंड शुरू, सुल्तानगंज के लिए खुली पहली बस


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : जनता के बीच पहुंचे विधायक, चाय पर चर्चा में सुनीं जनता की समस्याएं, समाधान का दिया भरोसा

झाड़ग्राम : लोगों की समस्याओं और शिकायतों को करीब से जानने के लिए झाड़ग्राम के विधायक लक्ष्मीकांत साउ ने मंगलवार सुबह विधानसभा क्षेत्र के 9 नंबर वार्ड में ‘चाय पर…

Spread the love

Jamshedpur : मानगो में बन रहे फ्लाईओवर के निर्माण कार्य पर विधायक सरयू राय का तंज, कहा-गाड़ी के आगे घोड़ा रख दिया, ऐसे कैसे चलेगा विकास का काम

वन विभाग की अनुमति के बिना हो रहा मानगो फ्लाइओवर का काम पायल सिनेमा के पास वन विभाग की जमीन पर बना दिया गया है रैंप सड़क हुई संकरी, रोज…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time