Deoghar: बच्चे की मौत पर हंगामा, डॉक्टर का सिर फोड़ा, IMA की चेतावनी—48 घंटे में हो गिरफ्तारी, नहीं तो…

  • आइएमए की चेतावनी—48 घंटे में हो गिरफ्तारी, नहीं तो होगा चिकित्सकों का आंदोलन

देवघर: देवघर शहर के बाजला चौक स्थित आरोग्य शिशु केंद्र में रविवार देर रात एक माह के बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि क्लिनिक में तोड़फोड़ की गई और शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. कुंदन कुमार के सिर पर जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

पथराव और दीवार फांदकर की गई मारपीट
घटना के वक्त क्लिनिक का गेट बंद था, लेकिन बच्चे के परिजन गांव से 15-20 लोगों को बुलाकर दीवार फांदकर अंदर घुस आए और डॉक्टर पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने क्लिनिक में पथराव भी किया। घायल डॉक्टर को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

CCTV फुटेज में कैद हुई घटना, 22 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
घटना की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन हमलावर फरार हो चुके थे। क्लिनिक में लगे सीसीटीवी में पूरी घटना कैद है, जिसके आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है। घायल डॉक्टर की ओर से बबलू राउत और नरेश गोस्वामी समेत 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सभी आरोपी रिखिया थाना क्षेत्र के गौरीगंज गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

इलाज को लेकर विवाद: डॉक्टर और परिजनों के बयान में विरोधाभास
डॉ. कुंदन कुमार ने बताया कि मृत बच्चा अनुराग पहले भी क्लिनिक में लाया गया था और उसे उचित दवा देकर घर भेजा गया। दूसरी बार परिजन उसे लेकर आए तो सूई देने की सलाह दी गई, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। जब वे तीसरी बार सुबह तीन बजे लौटे, तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। वहीं परिजनों का आरोप है कि गलत दवा और इलाज में लापरवाही के कारण बच्चे की जान गई।

आइएमए का आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी
घटना के बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने जिलाध्यक्ष डॉ. डी. तिवारी और सचिव डॉ. गौरी शंकर के नेतृत्व में एसपी को ज्ञापन सौंपा और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 48 घंटे के भीतर दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो जिले के सभी चिकित्सक कार्य बहिष्कार करेंगे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: करनी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह की हत्या – एनएच-33 के पास मैदान में मिला शव, हाथ में पिस्टल भी बरामद


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : खनन विभाग ने कोवाली में 500 सीएफटी बालू लदा हाइवा जब्त किया, ओडिशा से लाया जा रहा था

जमशेदपुर : उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देशानुसार खनन टास्क फोर्स ने अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मंगलवार की देर रात जिला खनन कार्यालय…

Spread the love

Jamshedpur : कदमा में चोरी का खुलासा, लाखों के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ से हमला मामले में दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल

जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र में चोरी और मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एक मामले में बंद घर से कांसा-पितल के बर्तन और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time