Deoghar: साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश मंईयां सम्मान योजना का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी,12 गिरफ्तार

देवघर: देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के नैयाडीह और जसीडीह इलाकों के पैनी गांव में पुलिस ने एक महत्वपूर्ण छापेमारी की. साइबर थाने की पुलिस ने यहां छापेमारी कर 12 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया. इन ठगों के पास से 17 मोबाइल फोन और 23 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं. यह गिरोह मंईयां सम्मान योजना जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर महिलाओं को फोन करता था और उनसे गोपनीय जानकारी लेकर उनके खातों से पैसे उड़ा लेता था.

गिरफ्तार ठगों की पहचान

गिरफ्तार ठगों में श्याम सुंदर दास (डुमरिया, पथरड्डा), विक्रम दास (चकबगजोरा, मधुपुर), अमित मंडल (खगड़िया, मोहनपुर), कुंदन दास (ग्राम पसिया, मधुपुर), गुलाम जिलानी (चेतनारी, पाथरोल), अख्तर अंसारी (लतासारे, मोहनपुर), सफाकत अंसारी, सरफराज अंसारी, सिराज अंसारी (तीनों नागादरी, करौं), सूरज दास (बिरनियां, देवीपुर), अनिल दास (कुरुमटांड़, कुंडा), नितेश दास (रानीबांध, सारठ) शामिल हैं.

गुप्त सूचना पर कार्रवाई

एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को इस साइबर ठग गिरोह के बारे में गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद उन्होंने टीम गठित कर छापेमारी की योजना बनाई और इसे सफलतापूर्वक अंजाम दिया. गिरफ्तार ठग सरकारी योजनाओं के लाभ देने का झांसा देकर लोगों से ठगी करते थे. वे एसबीआई क्रेडिट कार्ड, टाटा कार्ड यूजर्स को फर्जी लिंक भेजकर, एप फाइल भेजकर कार्ड डिटेल्स चुराते थे.

आनलाइन ठगी के अन्य तरीके

इन ठगों द्वारा एसबीआई बैंक कस्टमर्स को केवाईसी अपडेट करने के नाम पर भी ठगी की जाती थी. इसके अलावा, फर्जी फोन-पे, पेटीएम, कस्टमर केयर अधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कैशबैक का झांसा देकर ठगी की जाती थी. वे लोगों को बैंक अधिकारियों की तरह फोन करते और एटीएम बंद होने का झांसा देकर ओटीपी प्राप्त कर ठगी करते थे.

पहले भी था एक मामला

गिरफ्तार श्याम सुंदर दास के खिलाफ पहले ही साइबर थाने में मामला दर्ज था. आरोपियों के पास से बरामद 11 मोबाइल नंबरों पर प्रतिबिंब एप पर शिकायत भी दर्ज है, जो इन ठगों की ठगी के प्रयासों को उजागर करता है.

इसे भी पढ़ें : Deoghar : महाशिवरात्रि व शिव बारात के सफल संचालन पर डीसी ने जिलावासी और श्रद्धालुओं का जताया आभार


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : SSP से मिले कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी, कहा- अपराधियों पर हो सख्ती, निर्दोष नागरिकों के साथ बल प्रयोग अनुचित

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आनंद बिहारी दूबे के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को वरीय पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर शहर…

Spread the love

Jamshedpur : बिंदल मॉल के रेस्टोरेंट में ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 युवक घायल, 11 राउंड गोलियां चलने से मचा हड़कंप

तीन अज्ञात अपराधियों ने रेस्टोरेंट में घुसकर युवकों को बनाया निशाना, वारदात के बाद मॉल परिसर में मची भगदड़; डीआईजी और एसएसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा जमशेदपुर : सोनारी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time