जिला पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक में कई निर्णय.
देवघर : डीसी विशाल सागर की अध्यक्षता में जिला पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में हुई। इस दौरान डीसी ने जिला स्तरीय पर्यटन एवं संवर्धन समिति के लिए गठित समिति की बैठक में अधिकारियों को पर्यटन स्थलों के विकास के लिए संचालित योजनाओं का समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया।
अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश
डीसी ने जिलान्तर्गत प्रखण्ड देवघर, ग्राम, पंचायत मानिकपुर स्थित दुर्गा धाम मानिकपुर में पर्यटक विश्राम गृह निर्माण एवं लाईट का कार्य (प्राक्कलित राशि-22.47.500.00) एवं सौन्दर्यीकरण एवं पर्यटकीय विकास कार्य (प्राक्कलित राशि-24,84,500.00) के अलावा देवघर जिलान्तर्गत प्रखण्ड, देवघर ग्राम बाघमारा स्थित बैजु धाम में गोलाकार शेड का निर्माण (प्राक्कलित राशि-23.66,200.00) एवं पर्यटक विश्राम गृह का निर्माण (प्राक्कलित राशि-24,90,700.00) स्वीकृति प्रदान करते हुए विभागीय अनुशंसा को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में मंत्री प्रतिनिधि, कार्यपालक अभियंता जिला परिषद, जिला खेल पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल देवघर, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी एवं संबंधित समिति के सदस्य एवं अधिकारी आदि उपस्थित थे
There is no ads to display, Please add some



















































