Deoghar : पुलिस पर हावी हैं अपराधी : निशिकांत दुबे

फल विक्रेता महिला के परिजनों से मिले सांसद

देवघर : गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे सोमवार को खरवारी महेशमारा गांव में जानकी देवी के परिजनों से मिले और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया. तीन दिन पहले फल बिक्रेता जानकी देवी की नंदन पहाड़ रेल पुल के पास अपराधियों ने लूटपाट के दौरान गला रेत कर हत्या कर दी. इस मामले में परिजनों ने अज्ञात पर नगर थाने में केस दर्ज कराया है, लेकिन अबतक पुलिस अपराधी की पहचान नहीं कर पाई है. मृतका के परिजनों को निशिकांत दुबे ने हर संभव मदद का भरोसा दिया और जानकी देवी की बेटी भवानी की 3 मार्च को होने वाली शादी में आर्थिक सहायता भी दी.

इसे भी पढ़ें : Deoghar : सांसद ने 30 अग्नि पीड़ित दुकानदारों के बीच बांटे 7.50 लाख की सहायता राशि

निशिकांत दुबे ने कहा कि देवघर में अपराधी पुलिस पर हावी हैं. राज्य सरकार के लिए यह सोचनीय विषय है कि किस तरह के पुलिस अधिकारियों की थाना से लेकर जिला में पोस्टिंग हो रही है. वैसे मुख्यमंत्री ने अच्छा काम किया है कि एसपी के पद पर देवघर में डीआईजी को तैनात किया है. लेकिन डीआईजी से भी देवघर में क्राइम कंट्रोल नहीं हो रहा है. इसलिए यहां आईजी स्तर के अधिकारी की तैनाती हो और डीसी के पद पर कमिश्नर की तैनाती हो. यहां आने से पहले डीजीपी से बात हुई है. महिला के हत्यारों को पकड़ने के लिए कहा है. साथ ही नगर निगम यहां मुलभूत सुविधा उपलब्ध कराए.

इसे भी पढ़ें : Deoghar : शिव बारात को दो-तीन लोगों ने मुख्यमंत्री के हाथ बेचा है : डॉ. निशिकांत दुबे


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : ताजदार आलम ने संभाला झारखंड भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार,  जमशेदपुर से बड़ी संख्या में सिख समाज के प्रतिनिधि पहुंचे रांची, गर्मजोशी से किया स्वागत 

जमशेदपुर : ताजदार आलम ने बृहस्पतिवार को रांची में झारखंड प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष पद संभाल लिया. इस मौके पर जमशेदपुर से काफी संख्या में सिख प्रतिनिधि व…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई में विश्वकर्मा पूजा के दिन हत्या करने की कथित साजिश का खुलासा, हथियार के साथ राज बच्चा  समेत पांच गिरफ्तार

देशी पिस्टल, मैगजीन में लोड दो जिंदा कारतूस और फायरिंग का खोखा बरामद, पूर्व से फायरिंग के मामलों में आरोपित रहा है सैफ अली उर्फ राज बच्चा जमशेदपुर :  जुगसलाई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time