Deoghar: हिंदू नववर्ष शोभायात्रा में दिखेगी देश के खिलाड़ियों और वीर-वीरांगनाओं की झांकी, तैयारियां शुरू

देवघर: नगर स्टेडियम में आयोजित हिंदू नववर्ष आयोजन समिति की बैठक में 29 मार्च को होने वाली भव्य शोभायात्रा को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कन्हैया झा ने की, जिन्होंने बताया कि इस वर्ष की शोभायात्रा ऐतिहासिक होगी. समिति के सभी पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य और संरक्षक इस बार के आयोजन को विराट और भव्य बनाने में पूरी तरह से समर्पित हैं.

झांकियों में विशेष आकर्षण

इस शोभायात्रा में शामिल होने वाली झांकियों में छत्तीसगढ़ से आई 60 सदस्यीय टीम द्वारा बेहतरीन झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी. पर्यावरण संरक्षण, बम-बम बाबा और श्री श्याम खाटू जी की झांकियां मुख्य आकर्षण होंगी. साथ ही, कुछ झांकियां सरप्राइज के तौर पर रखी गई हैं, जिन्हें देखकर देवघरवासियों का हृदय गदगद हो जाएगा. इस वर्ष की शोभायात्रा में बच्चों के लिए विशेष संदेश देने वाली झांकियां भी होंगी, जिनमें से कुछ झांकियां ऐसी होंगी, जो बचपन की यादें ताजातरीन कर देंगी.

सामाजिक संगठनों द्वारा सहयोग

शोभायात्रा के दौरान विभिन्न सामाजिक और स्वयंसेवी संगठनों द्वारा शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर स्टॉल लगाए जाएंगे. इन स्टॉल्स पर पानी, शरबत, फल, फूल माला और अन्य सामग्री से यात्रा में शामिल सनातनी भाइयों-बहनों का स्वागत किया जाएगा.

विशेष आकर्षण वाली झांकियां

गुड्डा, अजीत और मानस के नेतृत्व में लक्ष्मीबाई होलकर, बिरसा मुंडा, देश के खिलाड़ियों और वीर-वीरांगनाओं की झांकी मुख्य आकर्षण के रूप में देवघरवासियों को रोमांचित करेगी. कन्हैया झा ने देवघरवासियों से अपील की है कि वे समिति द्वारा दिए गए भगवा ध्वजों को अपने दुकानों के बाहर सही तरीके से लगाएं.

बैठक में भाग लेने वाले सदस्य

बैठक में कन्हैया झा, कुणाल राय, सुप्रिया कुमारी, खुशबू कुमारी, रूपा केसरी, उमा गुप्ता, नीतू देवी, विजया सिंह, सरिता बरनवाल, अलका सोनी, संपा घोष, कुसुम सिंह, संध्या कुमारी, बबलू मित्रा, मनोज कुमार सिंह, शिव रंजन, सूरज कुमार झा, मनोज मिश्र, मुकेश पांडेय, रमेश राय गुड्डू, प्रमेश राव, नवीन चौधरी, शैलेंद्र सिंह प्रफुल्ल, मानस, अजीत, लक्ष्मी देवी और अन्य पदाधिकारी तथा कार्यकारी सदस्य उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Deoghar : जेवलिन थ्रोअर विष्णु मुर्मू की मदद को आगे आये डॉ. सुनील खवाड़े, उठायेंगे डाइट का सारा खर्च


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Kharagpur : ब्रेक बाइंडिंग देखकर गेटमैन ने दिखाई सूझबूझ, संभावित रेल हादसा टला

खड़गपुर : ट्रेन में तकनीकी गड़बड़ी को समय रहते पहचानकर सतर्कता दिखाने वाले दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल के एक गेटमैन को मंगलवार को सम्मानित किया गया। अमरदा रोड…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time