Deoghar : इंटक ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद को पुण्यतिथि पर किया याद

 

देवघर : जलसार रोड स्थित देवघर जिला इंटक के कार्यालय में देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि मनाई गई। कांग्रेसजनों ने राजेंद्र बाबू की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। मौके पर मुख्य अतिथि देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा, झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार के रूप में मौजूद थे। प्रदेश सचिव अजय कुमार ने कहा कि नैतिकता एवं सादगी के प्रतीक राजेंद्र बाबू महान चिंतक थे तथा मूल्यों की राजनीति करते थे।

आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि

प्रदेश सचिव ने कहा कि राष्ट्र का एक सजग प्रहरी होने के नाते उन्होंने अपने कार्यकाल में भारतीय संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा जिस निष्ठा से की उसकी मिसाल आज भी कायम है। उनके सिद्धांतों एवं आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मौके पर इंटक के कार्यकारिणी के सदस्य सुधीर कुमार, प्रमिला देवी, मोहनपुर प्रखंड इंटक के अध्यक्ष अजय कांत ठाकुर, देवघर जिला इंटक के सचिव सदाशिव राणा, अभिषेक कुमार सिंह, देवघर जिला इंटक के महासचिव प्रीतम कुमार पांडेय, देवघर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव राहुल राज मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर मॉडल मेकिंग प्रतियोगिताओ का आयोजन

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 15 से अंजली मैदान में, बताया विकास का विजन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की के अंतिम दिन बुधवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल करने की होड़ रही। बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 15 से प्रत्याशी अंजली…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 20 से निर्मला देवी ने दाखिल किया नामांकन, मुलभूत समस्याओं का निदान प्राथमिकता

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन पर्चा भरने की होड़ रही. बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 20 से प्रत्याशी निर्मला देवी ने नामांकन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *