Deoghar: अल्पसंख्यक आयोग जल्द सरकार को सौंपेगी जांच रिपोर्ट : मंत्री हफीजुल हसन

 

पुलिस कस्टडी में मिराज की मौत का मामला.

देवघर: पालोजोरी के दुधानी गांव निवासी मो. मिराज की पुलिस हिरासत में मौत मामले में राज्य अल्पसंख्यक आयोग विस्तृत जांच रिपोर्ट जल्द सरकार को सौंपेगी। यह जानकारी राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने दी। उन्होंने बताया कि यह एक दुखद घटना है, जिसमें युवक मिराज अंसारी की पुलिस हिरासत में मृत्यु हो गई थी। इस मामले की जांच के लिए राज्य अल्पसंख्यक आयोग की टीम घटनास्थल के दौरे पर गयी थी और आयोग जल्द मामले की विस्तृत जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी,ताकि इस घटना के तथ्यों का पूर्ण और निष्पक्ष रूप से पता लगाया जा सके।

झारखंड सरकार पीड़ित परिवार के साथ

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस मामले को अत्यंत गंभीरता से ले रही है और यह सुनिश्चित करेगी कि जांच पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से पूरी हो। दोषियों को कानून के दायरे में लाकर कड़ी सजा दी जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। सभी से अपील करते हैं कि इस संवेदनशील मामले में शांति और संयम बनाए रखें और जांच प्रक्रिया में सहयोग करे। झारखंड सरकार पीड़ित परिवार के साथ हैं।

क्या था मामला

मृतक के बड़े भाई मुस्तकीम अंसारी का आरोप है कि बुधवार दोपहर में सादे लिवास में कई पुलिसवालों ने उनके भाई मिराज को गांव से पकड़ थाा और उसके साथ मारपीट की थी। उक्त पुलिसवालों में एक खुद को डीएसपी भी बता रहा था। मिराज को पुलिसवाले अपने साथ ले गए थे। इसके बाद जानकारी मिली की सदर अस्पताल में मिराज की मौत हो गई है। आाकर देखा तो अस्पताल में उसकी लाश पड़ी हुई थी। मुस्तकीम का कहना है कि कस्टडी में पुलिस पिटाई में मिराज की मौत हुई है। जबकि मिराज का कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड भी नहीं था। मिराज गल्फ में काम करता था। साल भर पहले ही वह गांव आया था। इसके बाद कोलकाता में काम करने लगा था। इन दिनों वह गांव में रह रहा था।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : भीड़ में मां से बिछड़ा मासूम, पुलिस की तत्परता से कुछ ही देर में मिला, ‘सेवा सेतु अभियान’ के दौरान हुई वारदात

झाड़ग्राम : जनकल्याण शिविर में उमड़ी भारी भीड़ के बीच मां से बिछड़े मासूम को लेकर शुक्रवार को कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। बच्चे के अचानक गायब होने…

Spread the love

Jamshedpur : बागबेड़ा में हथियार के साथ अपराधकर्मी अनुप बंगाली गिरफ्तार, 17 से अधिक मामलों में रहा है आरोपी

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के वायरलेस मैदान में पुलिस ने देर रात छापेमारी कर हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनूप चक्रवर्ती…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time