Deoghar: श्रावणी मेले में कांवरिया पथ पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के सेवा शिविर का विधिवत शुभारंभ

देवघर: देवघर में श्रावणी मेले के अवसर पर परिणय वाटिका, कांवरिया पथ पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से लगाए गए कांवरिया सेवा शिविर का शुभारंभ टुंडी के विधायक और विधानसभा में झामुमो के मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो ने किया। शिविर के संचालक झामुमो नेता सह समाजसेवी सूरज झा ने पारंपरिक रेशमी अंगवस्त्र भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया।

विधायक मथुरा महतो ने इस अवसर पर कहा, “यह शिविर हमारे स्वर्गीय नेता हाजी हुसैन अंसारी की पुण्य स्मृति को समर्पित है, जिन्होंने जीवन भर समाज को जोड़ने का कार्य किया। यह सेवा शिविर उनकी सोच और भावना का प्रमाण है।”

उन्होंने यह भी कहा कि सूरज झा की अगुवाई में कांवरियों और श्रद्धालुओं की सेवा में समर्पित यह शिविर जनसेवा और सामाजिक एकता का प्रतीक बन चुका है।

शिविर संचालक सूरज झा ने कहा कि “यह सेवा शिविर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल है। स्व. हाजी हुसैन अंसारी न केवल एक राजनीतिक नेता थे, बल्कि वे देवघर और श्रावणी मेले के प्रति भी भावनात्मक रूप से जुड़े हुए थे। यह शिविर उन्हें श्रद्धांजलि है।”

उन्होंने बताया कि भोजन, चाय, नींबू पानी, फलाहार, प्राथमिक चिकित्सा और विश्राम की सुविधा श्रद्धालुओं को नि:शुल्क दी जा रही है। शिविर में सेवा भाव को सर्वोपरि रखा गया है।

शिविर उद्घाटन कार्यक्रम में झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन अधिवक्ता राधेश्याम गोस्वामी, झामुमो नेता सरोज सिंह, अजय नारायण मिश्रा, श्यामाकांत झा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विधायक मथुरा महतो ने सूरज झा की सक्रिय सामाजिक भूमिका की सराहना करते हुए कहा, “जब से सूरज झा संगठन से जुड़े हैं, जनसेवा के कई सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं। यह शिविर उसी समर्पण का परिणाम है।”

 

इसे भी पढ़ें : Deoghar: सेवा की अदभुत मिसाल पेश कर रहा है प्रजापति समाज – अवधेश प्रजापति


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : नरवापहाड़ में एक अक्टूबर को रक्तदान शिविर, तैयारी में जुटे आयोजक

जादूगोड़ा: जीवन ज्योति सेवा समिति नरवापहाड़ की ओर से आगामी एकअक्टूबर को यूसीआईएल सामुदायिक केंद्र, नरवापहाड़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की सफलता को लेकर मंगलवार देर…

Spread the love

Jamshedpur : टेल्को रोड नंबर 26 में प्रकृति-जंगल थीम पर बनेगा पंडाल, दिखेगी झारखंड की संस्कृति की झलक

जमशेदपुर : टेल्को स्थित नॉर्थ एरिया दुर्गा पूजा कमेटी, रोड नंबर 26, टेल्को के पंडाल निर्माण के लिए मंगलवार को विधिवत भूमि पूजन किया गया। पुरोहित की उपस्थिति में वैदिक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time