Deoghar: कथा वाचक ने किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर को किया सम्मानित

 

देवघर: वृंदावन के कथा वाचक पंडित संजय शास्त्री देवघर पहुंचे और उन्होंने झारखंड की एकमात्र महामंडलेश्वर (किन्नर अखाड़ा) राजराजेश्वरी नंद गिरि उर्फ रोज मौसी को चादर ओढ़कर सम्मानित किया। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने महामंडलेश्वर द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। संजय शास्त्री ने कहा कि आज के समय में जहां संत समाज अक्सर केवल प्रवचन और मंचों तक सीमित हो गए हैं, वहीं राजराजेश्वरी नंद गिरि निःस्वार्थ भाव से समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों की सेवा में समर्पित हैं।

बल्कि समाज के लिए भी कुछ करें

झारखंड में ऐसा कोई महामंडलेश्वर नहीं देखा जो इतनी सेवा भावना के साथ कार्य कर रही हों। इनकी सेवा और समर्पण को देखकर मैं वृंदावन से स्वयं मिलने चला आया हूं। राजराजेश्वरी नंद गिरि जिस प्रकार गरीब, पीड़ितों और जरूरतमंदों की सहायता कर रही हैं, वह आज के युग में एक अनुकरणीय उदाहरण है। उन्होंने संत समाज से भी आह्वान किया कि वे केवल प्रवचन तक सीमित न रहें, बल्कि समाज के लिए भी कुछ करें।

इसे भी पढे़ं : Nagpur: बम की धमकी मिलने के बाद इंडिगो की फ्लाइट को नागपुर एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा की बेटी प्रियंका मिंज थाईलैंड में दिखाएंगी डांस का हुनर, सम्मान समारोह में बढ़ाया गया उत्साह

गुवा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा की बेटी प्रियंका मिंज (24) अपनी प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। बचपन से ही…

Spread the love

Gua : बायोमेट्रिक प्रणाली पर संयुक्त मोर्चा अड़ा, कोर्ट के फैसले तक पुरानी व्यवस्था जारी रखने की मांग

गुवा : सेल प्रबंधन और संयुक्त मोर्चा के बीच बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली को लेकर किरीबुरू जनरल ऑफिस में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में सभी प्रमुख ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों ने भाग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time