नागपुर: कोच्चि से दिल्ली जा रही एक विमान को बम की धमकी मिलने के बाद मंगलवार को नागपुर के डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, एयरलाइन अधिकारियों को विमान में बम रखे जाने की धमकी मिली थी। मानक प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विमान को डायवर्ट किया गया और नागपुर हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतारा गया।
नागपुर के डीसीपी लोहित मतानी ने कहा, “बम की धमकी मिलने के बाद मस्कट-कोच्चि-दिल्ली रूट पर उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 2706 को नागपुर एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। सभी यात्रियों को उतार दिया गया है। जांच जारी है और अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।”
इसे भी पढ़ें : Gamharia: गम्हरिया में गर्भवती महिला ने पति, सास व अन्य पर लगाए गंभीर आरोप, दहेज की मांग का मामला दर्ज
There is no ads to display, Please add some


















































