– पथरोल मिडिल स्कूल में कार्यरत थे हीरालाल भुईयां.
देवघर: मधुपुर उपकारा में सोमवार देर रात एक विचाराधीन बंदी हीरालाल भुईयां की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गई है। हीरालाल पेशे से सरकारी शिक्षक थे और पाथरोल मिडिया स्कूल में कार्यरत थे। उनपर एक महिला से यौन शोषण और उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने का आरोप था। इस मामेल में आठ दिन पहले ही आरोपी शिक्षक ने कोर्ट में सरेंडर किया और जहां जेल में उनकी मौत हो गई। फिलहाल मौत के कारण का पता नहीं चल पाया है। सरेंडर करने के बाद सोमवार रात से अचानक जेल में आरोपी शिक्षक की तबियत बिगड़ गई थी।
शव का पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम किया गया
इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया था, जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था। इलाज के क्रम में ही आरोपी शिक्षक की मौत हो गई। कानूनी प्रक्रियाओं के बाद पुलिस ने उसके शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। उधर, घटना की सूचना पाकर मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मधुपुर उपकारा के प्रभारी जेलर शिशिर प्रभारी ने बताया कि एनएचआरसी के गाइडलाइन के मुताबिक, लाश का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट होगा। वैसे मामले की जांच को एक कमेटी गठित की गई है।
इसे भी पढे़ं : Deoghar: कथा वाचक ने किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर को किया सम्मानित
There is no ads to display, Please add some



















































