Deoghar: वर्षों से बंद मकान में मिली अज्ञात युवक की सड़ी-गली लाश, मची सनसनी

देवघर:  देवघर शहर के हदहदिया पुल के पास स्थित एक वर्षों से बंद पड़े मकान में गुरुवार सुबह एक व्यक्ति की सड़ी-गली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव की अब तक पहचान नहीं हो सकी है.

स्थानीय लोगों के अनुसार मकान से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने मकान मालिक ललित झा को इसकी सूचना दी. इसके बाद जब मकान का ताला खोला गया तो भीतर फंदे से लटकी लाश दिखाई दी.

मकान मालिक ललित झा ने बताया कि मकान लंबे समय से बंद था और ताला लगा हुआ था. ऐसे में संभावना है कि मृतक खिड़की के रास्ते अंदर घुसा होगा. लाश करीब दस दिन पुरानी प्रतीत हो रही है.

पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए
घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा.

फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है. पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के माध्यम से पहचान की कोशिश की जा रही है.

 

इसे भी पढ़ें : Kandra: कांड्रा में कपड़े की दुकान में भीषण आग, छत के रास्ते बाहर निकाले गए लोग

Spread the love

Related Posts

Jhargram : आंधी-तूफान और बारिश ने झाड़ग्राम शहर के शक्तिनगर इलाके में भारी तबाही मचाई, दुर्गा पूजा पंडाल हुआ क्षतिग्रस्त 

झाड़ग्राम : बीती रात आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने झाड़ग्राम शहर के शक्तिनगर इलाके में भारी तबाही मचाई, जिससे बसंती दुर्गा पूजा का एक पंडाल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो…

Spread the love

Muri : दुर्गा नवमी पर पंडालों में उमड़ी भक्तो की भीड़, खुशहाली व समृद्धि की सभी ने की कामना

मुरी :  बुढाम श्री श्री नव दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित चैत्र दुर्गा पूजा में महानवमी के दिन पंडालों में भक्तों की भीड़ दिखी। भक्तों ने मां दुर्गा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time