Deoghar : केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने देवघर में बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की

परंपरागत खेती छोड़कर उन्नत किस्म के पशुपालन से किसानों की आय दोगुनी होगी : केंद्रीय मंत्री

 

देवघर : केंद्रीय राज्य मंत्री मत्स्य पालन, पशुपालन, डेयरी और पंचायती राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने सोमवार को बाबा बैद्यनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई और विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना की। पूजा-अर्चना के बाद पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का संकल्प है कि किसानों की आय को दोगुना किया जाए। सिर्फ खेती से किसानों की आय दोगुनी नहीं हो सकती है। इसको दोगुना करने के लिए परंपरागत खेती छोड़कर उन्नत किस्म के पशुपालन को बढ़ावा मिले।

इसे भी पढ़ें : Mahakumbh : पीएम मोदी के भतीजे सचिन मोदी का महाकुंभ में भजन गाने का वायरल विडियो चर्चा में

देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

उन्होंने कहा कि इसमें मछली पालन, मुर्गी पालन, सुअर पालन, बत्तख पालन और ड्रिप इरीगेशन का इस्तेमाल करके पानी बचाएं और फूल, फलों की खेती, प्राकृतिक खेती और ऑर्गेनिक खेती से किसान अपनी आय को दोगुणा कर सकते हैं। इसीलिए झारखंड के किसान वर्गीकृत कृत्रिम गर्भाधान का इस्तेमाल करेंगे तो किसान और पशुपालकों के पास 90% बछिया पैदा होगी। अगर प्राकृतिक गर्भधारण होता है तो उसमें 50% बैल पैदा होंगे और 50% गायें। उन्होंने कहा कि देश के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों का मैं दर्शन कर रहा हूं और भगवान शिव की पूजा अर्चना कर रहा हूं। देवघर उनका 11वां ज्योतिर्लिंग था और अब एक ज्योतिर्लिंग बचा हुआ है, जहां वे फरवरी में जाएंगे। बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना कर केंद्रीय मंत्री ने देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर प्रो. राजीव रंजन सिंह समेत पशुपालन विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : Saraikela : अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ युवा संगठन ने किया विरोध प्रदर्शन

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा पंचायत भवन में मैया सम्मान योजना सत्यापन शिविर का शुभारंभ

गुवा :गुवा पश्चिमी पंचायत भवन स्थित प्रज्ञा केंद्र में झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मैया सम्मान योजना के लाभुकों के सत्यापन (वेरिफिकेशन) का कार्य बुधवार से शुरू किया गया। शिविर का…

Spread the love

Jamshedpur : गोविंदपुर के राजेश कुमार रहस्यमय ढंग से लापता, गोविंदपुर थाने में परिजनों ने दर्ज करायी गुमशुदगी की रिपोर्ट

जमशेदपुर : छोटा गोविंदपुर सामुदायिक विकास के पास रहने वाले राजेश कुमार उर्फ स्वामी राजेश आजाद विगत रविवार तड़के 3 : 30 बजे से रहस्यमय ढंग से लापता है। दु:ख…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time