Saraikela : अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ युवा संगठन ने किया विरोध प्रदर्शन

सरायकेला : सरायकेला जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में जियाडा की ओर से लगातार चलाये जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ युवा संगठन ने सोमवार को जबरदस्त विरोध-प्रदर्शन किया, विरोध-प्रदर्शन का नतीजा यह रहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान को तत्काल रोक दिया गया है. इससे पहले सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जियाड़ा प्रबंधन ने टाटा-कांड्रा रोड स्थित सुधा डेयरी के पास जैसे ही बुलडोजर लगाकर अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की, तभी सैकड़ो की संख्या में युवा संगठन के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग अभियान के खिलाफ जुट गए.

इसे भी पढ़ें : Chakradharpur : फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में डॉ. विजय सिंह गागराई हुए शामिल

आश्वासन के बाद आक्रोशित युवा शांत हुए

सबों ने मिलकर देखते-देखते बुलडोजर रोक दिया और अतिक्रमण हटाओ अभियान का जमकर विरोध किया. इस जोरदार विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए अभियान रोक दिया गया. उसके बाद सैकड़ों की संख्या में युवा संगठन के कार्यकर्ता और स्थानीय जियाडा कार्यालय पहुंचे. यहां क्षेत्रीय उपनिदेशक को अभियान रोके जाने संबंधित ज्ञापन सौंपा गया. इस पर क्षेत्रीय उपनिदेशक ने आश्वासन दिया कि आज के बाद अभियान रोक दिया जाएगा. इसके बाद आक्रोशित युवा शांत हुए.

इसे भी पढ़ें : jamshedpur : जमशेदपुर में बैखौफ हुए बदमाश, पार्सल बॉय बन बुजुर्ग दंपत्ति के घर जमकर की लूटपाट


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम शुरू

जादूगोड़ा : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में सोमवार से ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस नवाचार कार्यक्रम के तहत बच्चे प्रार्थना सभा में अपनी मातृभाषा में ‘अपने…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं से व्यापारी वर्ग चिंतित, विजय आनंद मूनका ने मुख्यमंत्री से मांगी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था

बैंक डकैती, चोरी, छिनतई, मारपीट और गोलीबारी जैसी घटनाओं पर जताई चिंता त्योहार एवं शादी के सीजन को देखते हुए बाजारों में अतिरिक्त पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की मांग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time