jamshedpur : जमशेदपुर में बैखौफ हुए बदमाश, पार्सल बॉय बन बुजुर्ग दंपत्ति के घर जमकर की लूटपाट

जमशेदपुर : लौहनगरी जमशेदपुर में इन दिनों अपराधियों का तांडव देखने को मिल रहा है. जहां अपराधी पुलिस को खुली चुनौती देते नजर आ रहे है.  रविवार को बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के नॉर्दर्न टाउन बागमती रोड के एक घर में  चोरों ने नॉर्दर्न टाउन बागमती रोड के एक घर में घुस कर बुजुर्ग दम्पत्ति को बंधक बना कर गहने व जेवरात लूट की. बुजुर्ग दम्पत्ति से लूट मामले की मिली जानकारी के मुताबिक घटना रविवार देर रात करीब 8:00 बजे की है. बुजुर्ग रमेश कांवटिया ने कहा कि घर पर वे और उनकी पत्नी अकेली थी. इसी दौरान पार्सल बॉय बनकर किसी ने बाहर से आवाज दी. जैसे ही दरवाजा खोला चार-पांच की संख्या में अपराधी उन्हें धक्के देते हुए घर के अंदर प्रवेश कर गए और उनके हाथ- पांव बांधकर मुंह में टेप लगा दिया. दो अपराधी उनके छाती पर बैठ गए. कुछ अपराधी उनकी पत्नी के मुंह में पट्टी लगा दी और उनके हाथ पैर बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया, और गहने और घर में रखे जेवरात लूटपाट कर चलते बने.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: श्री श्याम बाबा प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य समापन, भक्तों की भारी भीड़ ने किए बाबा श्याम के दर्शन

मामले की जांच में जुटी पुलिस

वहीं अपराधियों के जाने के बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई. जहां सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. डॉग स्क्वाड टेक्निकल सेल के माध्यम से जांच शुरू कर दी है. वैसे शहर के बीचो-बीच हुए इस घटना ने सबको संकट में डाल दिया है. वहीं पुलिस जल्दी खुलासा का दावा कर रहीं है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: मानगो थाना क्षेत्र में हत्या की वारदात, पूर्व कांग्रेस नेता के भाई की गोली मारकर हत्या

 

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप से गुरदीप पप्पू सहित 14 बरी

जमशेदपुर : जनता दल यू के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्टर गुरदीप सिंह पप्पू सहित 14 भाजपा एवं सामाजिक नेताओं को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।…

Spread the love

Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़

616 गौवंश की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा  7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा जमशेदपुर : श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time