Chandil :   38 वे नेशनल गेम्स में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी व प्रशिक्षकों को उपायुक्त ने किया सम्मानित

उत्तराखंड में आयोजित हुई थी प्रतियोगिता 
चांडिल : 38 वें नेशनल गेम्स में तीरंदाजी में रजत पदक प्राप्त करने सरायकेला – खरसावां जिले में आवासीय तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र, दुगनी के प्रशिक्षु माधो बिरुआ एवं उनके प्रशिक्षक को उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने सम्मानित किया. माधो बिरुआ ने इंडियन राउंड  मिक्स इवेंट में रजत पदक प्राप्त किया. उपायुक्त ने अपने कार्यालय कक्ष में पुष्पगुच्छ एंव अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. मौके पर उपायुक्त ने प्रशिक्षक बुद्ध श्रीनिवास राव,  रजनी पात्रो को माधो बिरुआ एंव अन्य होनहार खिलाड़ियों को तराशने एवं अच्छा प्रशिक्षण देने के लिए सराहा तथा भी पुष्पगुच्छ एंव अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. उपायुक्त ने माधो बिरुआ को ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए अगले प्रतियोगिता में बेहतर करने के लिए निरंतर अभ्यास करने करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने  जिला खेल पदाधिकारी, सरायकेला खरसावां से प्रशिक्षु माधो बिरुआ को खेल से संबंधित हर प्रकार की आवश्यक सुविधा उपलब्ध करने का निर्देश दिया.
Spread the love

Related Posts

Health Alert : लगातार खांसी तपेदिक (टीबी) का प्रारंभिक संकेत : डॉ. जगदीश लोहिया

जमशेदपुर : ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल के कंसल्टेंट पल्मोनोलॉजी और चेस्ट् मेडिसिन के चिकित्सक डॉ. जगदीश लोहिया ने बताया कि  दो हफ्तों से अधिक समय तक रहने वाली खांसी को कभी…

Spread the love

Ram Navami : बाल मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन, जय श्री राम के नारों से गूंजायमान हुआ साकची

जमशेदपुर : लौहनगरी की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा द्वारा विराट 51वाँ रामनवमी महोत्सव का आयोजन साकची स्थित झंडा चौक में किया जा रहा है। इस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time