Dhanbad : आतंकी हमले का लिंक धनबाद तक पहुंचा, वासेपुर में ATS ने की छापेमारी, चार हिरासत में

Pahalgam Terror Attack : धनबाद जिले के वासेपुर स्थित शमशेर नगर में एटीएस की टीम ने छापेमारी करते हुए पति-पत्नी को हिरासत में लिया है. छापेमारी के दौरान दंपति के घर से कई धार्मिक किताबें और अन्य दस्तावेज भी बरामद किये गये हैं. इसके अलावा टीम ने दो युवकों को भी हिरासत में लिया है. इनमें युसूफ और कौशल शामिल हैं.

नूरी मस्जिद के आसपास दबिश

रांची एटीएस की टीम आज शनिवार की सुबह धनबाद पहुंची. टीम ने वासेपुर के नूरी मस्जिद के आसपास दबिश दिया. वासेपुर स्थित शमशेर नगर में एटीएस की टीम ने छापेमारी करते हुए पति-पत्नी को हिरासत में लिया है. छापेमारी के दौरान दंपति के घर से कई धार्मिक किताबें और अन्य दस्तावेज भी बरामद किये गये हैं. एटीएस की टीम ने आयान और उसकी पत्नी शबनम को हिरासत में लिया है. इसके अलावा टीम ने दो युवकों को भी हिरासत में लिया है. इनमें युसूफ और कौशल शामिल हैं. इसके बाद टीम गफ्फार कॉलोनी के अमन सोसायटी, वासेपुर बाईपास रोड पहुंची. शहर के बैंक मोड़ और भूली थाना क्षेत्र में भी एटीएस टीम कार्रवाई में जुटी हुई है. जबकि भूली ओपी में डीएसपी लॉ एंड आर्डर नौशाद आलम कैंप किए हुए है.

जिले में एटीएस की छापेमारी लगातार जारी

एटीएस की टीम ने भूली ए ब्लॉक स्थित क्वार्टर संख्या 398 में भी छापेमारी की. यहां रहने वाले हारून रसीद से टीम ने घंटों पूछताछ की. जानकारी के अनुसार एटीएस की टीम हारून रसीद के बेटे को ढुंढते हुए भूली पहुंची थी. हारून रसीद का बेटा दुबई में रहता है. धनबाद के स्थानीय पुलिस की सहायता से एटीएस की छापेमारी लगातार जारी है. इस छापेमारी के संबंध में कुछ भी बोलने से अधिकारी बच रहें हैं. हालांकि एटीएस द्वारा की जा रही यह छापेमारी पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े होने की चर्चा हैं.

डीएसपी विधि व्यवस्था नौशाद आलम भी शामिल

मामला जेहादी विचारधारा फैलाने समेत अन्य देशविरोधी गतिविधियों में शामिल होने से जुड़ा हुआ है। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमला और 28 लोगों की मौत की घटना के बाद यह कार्रवाई हुई है। छापामारी कjरने पहुंची एटीएस टीम एके-47 की तलाश भी कर रही है। इसको लेकर भूली ए ब्लॉक के एक घर में छापामारी की गई। यहां से एक पेन ड्राइव भी जब्त किया गया है। इस दौरान तीन युवक और एक युवती को हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा लैपटॉप, स्मार्टफोन, डायरी और कई अन्य सामान भी जब्त किया है। मामला जेहादी विचारधारा फैलाने समेत अन्य देशविरोधी गतिविधियों में शामिल होने से जुड़ा हुआ है।छापामारी में एटीएस के साथ जगुआर के जवानों के अलावा धनबाद, बरवाअड्डा, केंदुआडीह, पुटकी और तेतुलमारी थाना की पुलिस साथ में है। एसडीपीओ सिंदरी और डीएसपी विधि व्यवस्था नौशाद आलम भी शामिल हैं ।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई में विश्वकर्मा पूजा के दिन हत्या करने की कथित साजिश का खुलासा, हथियार के साथ राज बच्चा  समेत पांच गिरफ्तार

देशी पिस्टल, मैगजीन में लोड दो जिंदा कारतूस और फायरिंग का खोखा बरामद, पूर्व से फायरिंग के मामलों में आरोपित रहा है सैफ अली उर्फ राज बच्चा जमशेदपुर :  जुगसलाई…

Spread the love

Jamshedpur : सरयू राय का मानगो नगर निगम पर हमला: पुराने एसओआर पर 55 योजनाओं की निविदा  आमंत्रित किए जाने पर उठाया सवाल, तत्काल रद्द करने की मांग

बोले- सरकार ने पांच दिन पहले ही बदले सामग्री के दर, फिर पुराने एसओआर पर कैसे तैयार हुआ प्राक्कलन? जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time