Jamshedpur: यूनियन चुनाव में लगातार पाँचवीं जीत पर दिनेश कुमार और टीम का सम्मान

जमशेदपुर:  सीपी समिति मध्य विद्यालय प्रबंधन समिति ने शिक्षक दिवस के अवसर पर टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट्स लिमिटेड यूनियन चुनाव में विजयी टीम का अभिनंदन किया। यूनियन अध्यक्ष दिनेश कुमार ने लगातार पाँचवीं बार जीत हासिल की, वहीं सच्चिदानंद उपाध्यक्ष और रंजन मिश्रा कोषाध्यक्ष पद पर चुने गए।

विद्यालय के संरक्षक खेमलाल चौधरी, महासचिव परमानंद कौशल और अन्य पदाधिकारियों ने तीनों विजेताओं को बुके, अंगवस्त्र और उपहार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर शिक्षकों ने भी उन्हें बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

दिनेश कुमार ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि सहकर्मियों ने जो विश्वास जताया है, उसे सार्थक साबित किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यूनियन कर्मचारियों के हित में लगातार सक्रिय और जवाबदेह बनी रहेगी।

सम्मान समारोह में सालिक देवांगन, जगदेव साहू, अशोक सिंह, जैशप लाल देवांगन, बीरेंद्र कुमार टीनू, राकेश कुमार, मिठू यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र-छात्राएँ और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: टाटा स्टील में श्रमिकों के फुल एंड फाइनल में घोटाला, मजदूरों ने किया प्रदर्शन
Spread the love

Related Posts

Jadugora : पर्यावरण चेतना केन्द्र बड़ा सिकदी में उल्लास के साथ मनाया गया बिरसा मुंडा की शहादत दिवस

जल, जंगल व जमीन बचाने के लिए बिरसा मुंडा ने किया था संघर्ष : सिदेश्वर सरदार जादूगोड़ा : पर्यावरण चेतना केन्द्र बड़ा सिकदी में बिरसा मुंडा की 126 वां शहादत…

Spread the love

Jamshedpur : झामुमो मानगो नगर समिति ने भगवान बिरसा मुंडा को शहादत दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि

जमशेदपुर : झामुमो मानगो नगर की ओर से धरती आवा वीर शहिद बिरसा मुंडा जी के शहादत दिवस पर साकची एवं भुइंयाडीह में उनके मूर्ति पर फूल माला चढ़ा कर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time