Adityapur: विश्व हिंदू परिषद की बैठक में राम उत्सव की तैयारियों पर चर्चा

आदित्यपुर : आदित्यपुर स्थित एशिया भवन में विश्व हिंदू परिषद (बीएचपी) की जिला बैठक संपन्न हुई. इस बैठक में संगठन के विस्तार, राम उत्सव और प्रशिक्षण वर्ग से जुड़ी महत्वपूर्ण चर्चा हुई. बैठक में प्रांत संगठन मंत्री श्री देवी सिंह, विभाग संगठन मंत्री मिथलेश, जिला अध्यक्ष डॉ. जे.एन. दास, विभाग मंत्री अरुण, भगवान सिंह, मंत्री उमाकांत, अजय मिश्रा, अनीता शुक्ला, सानु सिंह, धनंजय स्वर्णकार, रुपेश गोराई, संतोष और किशन गोराई सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

पहली बार डॉ. जे.एन. दास के नेतृत्व में बैठक

यह बैठक डॉ. जे.एन. दास के जिला अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आयोजित की गई. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें गर्मजोशी से अभिनंदन और स्वागत किया. बैठक में महानगर अध्यक्ष अजय जी और महानगर मंत्री भी विशेष रूप से उपस्थित रहे.

राम उत्सव और संगठन को मजबूत करने की योजना

बैठक में राम उत्सव को भव्य तरीके से मनाने की योजना बनाई गई. इसके साथ ही संगठन को और मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने पर भी जोर दिया गया. बैठक में हिंदू समाज को संगठित करने और संगठन की जड़ों को और मजबूत करने पर गहन विचार-विमर्श हुआ.

इस बैठक के दौरान, विश्व हिंदू परिषद ने आने वाले कार्यक्रमों और अभियानों की रणनीति तैयार की. इसका उद्देश्य संगठन के कार्यों को और प्रभावी बनाना है और भविष्य में इसे और विस्तारित करना है.

 

इसे भी पढ़ें : Adityapur: आदित्यपुर में दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है अतिक्रमण, प्रशासन मौन

Spread the love

Related Posts

Seraikela : जुनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम ओडिशा के लिए हुई रवाना 

सरायकेला : खो- खो इंडिया के द्वारा आयोजित जूनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम टाटानगर रेलवे स्टेशन से ढेंकनाल,आठगढ़ , कटक के…

Spread the love

Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर

Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन एवं आरके सिंह फैंस क्लब के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time