देवघर: विश्व पर्यावरण दिवस पर रितंभरा होम योग कक्षा में मुख्य योग शिक्षक मंजू बरनवाल के नेतृत्व में पूर्व जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रुणु मिश्रा के द्वारा पर्यावरण को बचाने के लिए योग साधकों के बीच फलदार और औषधीय पौधों का वितरण किया गया। इस अवसर पर से पूर्व समाज कल्याण पदाधिकारी रुणु मिश्रा ने कहा कि आज बहुत ही रफ्तार से पौधों की कटाई हो रही है जिसके कारण पर्यावरण प्रदूषित होते जा रहा है और वातावरण में ऑक्सीजन की कमी हो रही है। इसलिए आज के दिन प्रत्येक व्यक्ति को एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए।
वृक्ष की कटाई के कारण जल स्तर नीचे जा रहा है
इस अवसर पर मुख्य शिक्षक मंजू बरनवाल ने कहा कि वृक्ष की कटाई के कारण जल स्तर नीचे जा रहा है। शुद्ध ऑक्सीजन का अभाव होते जा रहा है। कार्यक्रम के उपरांत योग साधकों एवं योगिनी बहनों के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। मौके पर मुख्य रूप से वरिष्ठ मुख्य योग शिक्षक प्रेमलता बरनवाल, मुख्य योग शिक्षक सविता पांडेय, विनीता कुमारी, नीतू सिंह, रितु रत्नम, रंजीता बरनवाल, सुप्रिया कुमारी, उर्मिला देवी, नारद देवी, प्रियंका देवी , खुशी , वंदना कुमारी, अधिवक्ता सह समाजसेवी राजकुमार बरनवाल, त्रिवेणी वर्मा, राजेन्द्र राय, सुभाष चंद्र यादव, संजीत राय सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : Ayodhya Ram Mandir: राम दरबार सहित हुई आठ मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा से गूंजा अयोध्या, आदित्यनाथ बनें तिलकार्थी
There is no ads to display, Please add some



















































